15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘एजुफेस्ट’ में दिखा कॉउंसलिंग का नया रूप

जयपुर. बदलते दौर के साथ छात्र-छात्राओं के लिए की जाने वाली काउंसङ्क्षलग में भी बदलाव आया है। कक्षा 12 के परिणाम आने के बाद राजस्थान पत्रिका के कॅरियर फेयर 'एजुफेस्ट' में कॉउंसलिंग के कई रूप देखने को मिले। पहले जहां सिर्फ बातचीत से बच्चों की कॉउंसलिंग की जाती थी, लेकिन अब उसके साथ लाइव स्ट्रीङ्क्षमग, डेमोंस्ट्रेशन और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से बच्चों को कोर्स और प्लेसमेंट से जुड़ी प्रैक्टिकल नॉलेज भी दी जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

May 22, 2023

'एजुफेस्ट' में दिखा काउंसङ्क्षलग का नया रूप

'एजुफेस्ट' में दिखा काउंसङ्क्षलग का नया रूप

फेयर में सामने आया कि इस समय 70 प्रतिशत विद्यार्थी साइंस व टेक्नोलॉजी कोर्स के लिए आ रहे हैं। कम्प्यूटर साइंस, साइबर सिक्योरिटी, एआई जैसे न्यू ऐज विषयों में स्टूडेंट्स का रूझान ज्यादा है। प्रैक्टिकल नॉलेज के लिए रोबोट, एलईडी से विद्यार्थियों को कॉलेज की संस्कृति, सुविधाओं, पाठ्यक्रम और कार्यप्रणाली के बारे में बताया।

प्रैक्टिकल नॉलेज
थ्री डी प्रिंटिंग
वर्किंग रोबोट
अलग-अलग चार्ट
कॉलेज विजिट के प्रमोशनल वीडियो
नई डिजाइन, फैशन वीडियो
बच्चों को हो रहे कई फायदे
बेहतर कॅरियर का चुनाव
कन्फ्यूजन दूर हो रहा
तकनीकी कोर्स की व्यावहारिक जानकारी
जॉब ओरिएंटेड
हर तकनीक की मिली जानकारी
हमें काफी इनोवेटिव लगा, यह अच्छा नवाचार है। बेहतर काउंसङ्क्षलग के साथ मुझे यहां बहुत अच्छे से व्यावाहारिक जानकारियां मिली। यहां सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि पैरेंट््स को भी हर तकनीक के बारे में बताया गया। रिषी, स्टूडेंट
काउंसलिंग से बहुत कुछ नया जानने का मौका मिला। रोबोट व फैशन से समझने में आसानी रही। इस नए बदलाव से कई चीजों के बारे में जानकारी मिली। नंदिनी अग्रवाल, स्टूडेंट