
जयपुर।
पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े को निपटाने आए पत्नी के मामा की जान आफत में आ गई। दामाद की अनुपस्थिति में आए मामा का आमना—सामना जब दामाद से हो गया तो दामाद इतना गुस्सा हो गया कि ब्लेड़ से मामा ससुर के चेहर पर हमला कर चेहरा बिगाड़ दिया। बाद में पत्नी ने ही पति के खिलाफ भट्टा बस्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि शिवाजी नगर में रहने वाली युवती का अपने पति नवाज से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते परिवार के लोग भी परेशान थे। अपनी भांजी से बात करने और विवाद निपटाने के नाम पर युवती के मामा तौफीक उनके घर आए। वे भांजी को समझा ही रहे थे कि इसी दौरान नवाज वहां आ गया और मामा ससुर तौफीक का रास्ता रोक लिया।
पत्नी ने समझाने की कोशिश की लेकिन नवाज नहीं माना। उसने पास ही रखी ब्लेड़ से मामा ससुर तौफीक के चेहरे पर, गाल पर, नाक और कानों पर कट मार दिया। जब तक मदद पहुंचती तब तक नवाज आठ से दस वार कर चुका था।
पुलिस ने बताया कि तौफीक के कान और नाक पर गंभीर चोटें लगी हैं। पुलिस ने बताया कि तौफीक के खिलाफ उसकी ही पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
Published on:
28 Dec 2018 12:35 pm
