
world mental health day
चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का समापन सोमवार को होगा। मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति आमजन की जागरुकता के उद्देश्य को लेकर 4 अक्टूबर से इस सप्ताह की शुरुआत हुई थी। 10 अक्टूबर तक विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसके तहत मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी आमजन की जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार ने बताया कि जागरुकता संबंधी पोस्टर से लोगों को अवेयर कर,योगा,ध्यान आदि के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं।साथ ही अत्यधिक तनाव व स्ट्रेस से बचाव के उपाय सहित बताए जा रहे हैं।CMHO ने बताया कि मानसिक रोग कोई अभिशाप नहीं है। समय रहते सचेत रहा जाए तो इसका उपचार संभव हैं।
वहीं तनाव से बचना,अच्छी नींद इस बीमारी से बचाव के उपाय हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी परेशानी आने पर चिकित्सक की मदद लेने में नहीं झिझकना चाहिए और पूरा उपचार लेना चाहिए।
10 से 12 प्रतिशत लोग मानसिक बीमारियों से ग्रस्त
भारत की कुल जनसंख्या मे से 10 से 12 प्रतिशत लोग मानसिक बीमारियों से ग्रस्त हैं। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। हर साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है।
मानसिक बीमारी या मानसिक रूप से अस्वस्थ होने पर कभी-कभी उस व्यक्ति को भी पता नहीं चलता, जो खुद इस बीमारी से जूझ रहा होता है।ऐसे में मेंटल हेल्थ को लेकर जागरुकता बेहद जरूरी है।
Published on:
09 Oct 2022 12:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
