
commissioner gives masks to road siders
शुक्रवार को निगम की ओर से शहर के मुख्य चौराहों पर रंगोली बनाकर दो गज की दूरी बनाये रखे और नो मास्क नो एन्ट्री का संदेश दिया गया। आम्रपाली सर्किल एवं विभिन्न चौराहों पर कोरोना जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी रंगोली बनाई गई।
निराश्रितों की भी चिंता
इसी प्रकार सतर्कता शाखा के उपायुक्त इस्लाम खान एवं निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में टीम ने खासा कोठी पुलिया के नीचे एवं अन्य क्षेत्रों में जाकर बिना मास्क पाये गये असहाय लोगों को मास्क वितरित किये एवं उन्हें समझाया कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाता तब तक मास्क ही कोरोना से बचाव का उपाय है।
मॉर्निंग वॉकर्स को मास्क बांटे
इसी प्रकार जवाहर सर्किल एवं सेन्ट्रल पार्क में सुबह घूमने आने वाले लोगों को जगतपुरा एवं मालवीय नगर जोन के अधिकारियों द्वारा मास्क वितरित किये गये और समझाईश की गई कि हमेशा मास्क पहने। इसके साथ ही जलमहल की पाल एवं अन्य सभी जोनों में मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया एवं जागरूकता रैलियां आयोजित की गई।
आयुक्त ने गाड़ी रोक मास्क पहनाये
आयुक्त एवं प्राधिकारी नगर निगम जयपुर ग्रेटर दिनेश कुमार यादव जब जय क्लब के पास से गुजरे तो कुछ परिवार उन्हें बिना मास्क नजर आये इस पर उन्होंने गाड़ी रोकी और उन परिवारों को मास्क पहनाये।
Published on:
24 Oct 2020, 12:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.