सावन के महीने का महिलाओं के जीवन में बड़ा महत्व है।
जयपुर । सावन के महीने का महिलाओं के जीवन में बड़ा महत्व है। इस महीने में लहरिया पहन महिलाएं हर दिन को उत्सव के रूप में मनाती हैं। इस बार अधिक मास ने इसका मजा दोगुना कर दिया। महिलाओं को बारिश के सीजन में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सांगानेर स्थित एक निजी हॉस्पिटल और कलमप्रिया साहित्य संस्थान ने स्वास्थ्य, सावन और लहरिया का सरोकार विषय पर लाइव टॉक शो आयोजन किया गया। हॉस्पिटल की वरिष्ठ सलाहकार स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्यमवदा पांडे ने महिलाओं को किस प्रकार सावन के मौसम में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए, इस बारे में सेहत के टिप्स दिए। महिलाओं को बारिश के मौसम में खाने पीने में लापरवाही से और त्वचा संबंधी समस्या से बचाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को लाइफ में खुश रहने का कांसेप्ट देते हुए बताया कि 40 की उम्र में फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए, 60 की उम्र में शारीरिक रूप से स्ट्रांग होना चाहिए और 80 की उम्र में इंडिपेंडेंट जीवन जीना चाहिए।
हॉस्पिटल के रमेश धर्मानी ने बताया कि समारोह में आकाशवाणी की रेशमा खान, नारी कभी ना हारी से वीना चौहान, लेखिका साहित्य संस्थान की रेखा गुप्ता, महारानी कॉलेज की रिटायर्ड प्रिंसिपल अमला बत्रा और दूरसंचार भाषा की डाॅ. संगीता सक्सैना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के उत्सव पर काव्य पाठ भी किया।