जयपुर. ‘स्वच्छ जयपुर स्वस्थ जयपुर’... ‘स्वच्छता गुलाबीनगरी की पहचान पर्यटक हमारे मेहमान’... ‘आपकी पढ़ाई का कोई महत्व नहीं रहता जब दूसरे दिन कोई अनपढ़ आदमी आपका फेका हुआ कचरा उठाता है।’ ऐसे ही कुछ लिखे हुए दिख रहे हैं, क्षेत्र की दिवारों पर। करीब दो महीने पहले निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के अंर्तगत क्षेत्र की दीवरों पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। ताकि लोग अपने घरों के साथ-साथ अपने क्षेत्र को भी साफ-सुधरा रह सके। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इसके अलावा दीवरों पर कई तरह की कलाकृतियां भी बनाई गई। जिन्होंने इन बेजान दीवारों जीवित कर बोलने पर मजबूर कर दिया। जिसे देख हर राहगीर की निगाहे इन्हें निखार रही हैं। दिवारों पर चित्र के माध्यमों से कई तरह के संदेश भी दीए जा रहे हैं।