
फेस्टिव सीजन में कमाई का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती मेट्रो, जानें क्या है प्लानिंग
जयपुर। फेस्टिव सीजन में यात्रियों की आवक की उम्मीद में मेट्रो प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजधानी जयपुर में मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनों का रूट बढ़ाया जा रहा है। अब सुबह से रात तक आप मेट्रो की सवारी कर सकेंगे। फेस्टिव सीजन में आमद और यात्री भार बढ़ाने के लिए मानसरोवर से चांदपोल मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो टेन के आठ फेरे बढ़ाएगा। ये अतिरिक्त फेरे 13 अक्टूबर से शुरू होने की उममीद है। इसके तहत मेट्रो रात दस बजे तक चलेगी। फिलहाल मेट्रो सुबह 6.20 से रात को 9.40 तक चलती है। दीपावली तक मेट्रो ट्रेन 200 से अधिक फेरे अतिरिक्त लगाएगी।
वहीं दूसरी ओर लोगों को लुभाने के लिए जयपुर मेट्रो ने भी इवेंट का सहारा लेना शुरू कर दिया है। त्योहारी सीजन में जयपुर मेट्रो के तीन स्टेशनों पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के जाने माने सुंदर बैण्ड की ओर से आज प्रस्तुति दी जाएगी। सुंदर बैण्ड के आर्टिस्ट रामनगर मेट्रो स्टेशन पर धुनों की स्वरलहरियों से मेट्रो यात्रियों का मनोरंजन करेंगे।
जानकारी के अनुसार जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन त्योहारी सीजन के दौरान 10 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक रोजाना रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाएगा। जयपुर मेट्रो के रामनगर, आतिश मार्केट और मानसरोवर स्टेशन पर रोजाना सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकार वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए जयपुर मेट्रो ने कलाकारों, कला समूहों, स्कूल्स, कॉलेज और व्यक्तिगत प्रस्तुति देने के इच्छुक लोगों से प्रस्ताव मांगे हैं। तीनों स्टेशनों पर प्रस्तुति देने के इच्छुक लोगों को जयपुर मेट्रो फ्री में जगह उपलब्ध करवाएगा। जयपुर मेट्रो 'पहले आओ, पहले पाओÓ के आधार पर लोगों को मेट्रो स्टेशनों पर जगह मुहैया करवाएगा। इस मंच के माध्यम से कोई भी कलाकार अपनी प्रतिभा का हुनर शहरवासियों के बीच पहुंचा सकेगा। मेट्रो के इस प्रयास से जहां कलाकारों का हौसला बढ़ेगा। वहीं यात्रियों का भरपूर मनोरंजन हो सकेगा।
Published on:
11 Oct 2018 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
