5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार साल में 61 हजार किमी सड़क निर्माण का मंत्री ने किया दावा

सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव ने दावा किया है कि पिछले चार साल में 38 हजार करोड़ की लागत से 61 हजार किलोमीटर की सडकों का निर्माण किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

May 28, 2023

चार साल में 61 हजार किमी सड़क निर्माण का मंत्री ने किया दावा

चार साल में 61 हजार किमी सड़क निर्माण का मंत्री ने किया दावा

जयपुर। सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव ने दावा किया है कि पिछले चार साल में 38 हजार करोड़ की लागत से 61 हजार किलोमीटर की सडकों का निर्माण किया गया है। प्रदेश की सड़कें देश में अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक सुरक्षित और बेहतरीन है।
जाटव ने कहा कि प्रदेश में निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संवेदक नियमित रूप से निविदाओं में भाग ले। उन्होंने कहा कि संवेदकों की विभागीय सक्षमता वाली मांगों का समाधान कर निविदाओं के बहिष्कार को वापस लेने के लिए 20 अप्रैल को सहमति पत्र पर संवेदकों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे।
जाटव ने कहा कि विभाग की अगले सप्ताह जारी होने वाली निविदाओं में संवेदक आवश्यक रूप से आवेदन करें, इसके बाद निविदाओं की तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और संवेदक प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण कर अपनी जिम्मेदारी निभाए।

सानिवि के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने कहा कि विभागीय सक्षमता वाली मांगों का समाधान कर संवेदकों के सभी संभागीय प्रतिनिधियों के साथ लिखित समझौता किया जा चुका है इसलिए संवेदक विभागीय निविदाओं में नियमानुसार आवेदन करें।