28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमान बेनीवाल के विवादित बयान से गरमाई सियासत, मंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित कई BJP नेताओं ने किया पलटवार

Hanuman Beniwal Controversial Statement: आरएलपी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के विवादित बयान के बाद ​राजस्थान में सियासत गरमाई हुई है। सीएम भजनलाल शर्मा और राजस्थान कैबिनेट के मंत्रियों को लेकर दिए हनुमान बेनीवाल के बयान के बाद भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है।

2 min read
Google source verification
Jawahar Singh Bedham, Hanuman Beniwal

हनुमान बेनीवाल व जवाहर सिंह बेढम। फोटो: पत्रिका

जयपुर। आरएलपी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के विवादित बयान के बाद ​राजस्थान में सियासत गरमाई हुई है। सीएम भजनलाल शर्मा और राजस्थान कैबिनेट के मंत्रियों को लेकर दिए हनुमान बेनीवाल के बयान के बाद भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। बीजेपी नेताओं ने हनुमान के बयान की निंदा करते हुए तीखा पलटवार किया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने हनुमान बेनीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि आप किसी नशे पत्ते में चूर होकर ऐसे बयान देते हैं।

राजस्थान के मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि हनुमान बेनीवाल का एक बेतुका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने उस बयान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्रिमंडल के बारे में जैसी भाषा बोली है। पूरा राजस्थान अब कहने लगा है कि आप नशे में चूर होकर आप इस तरह की बातें बोलते हैं। आप सांसद हैं, सांसद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे बयान को कोई भी बर्दास्त करने वाला नहीं है।

भाजपा प्रदेश मदन राठौड़ ने भी हनुमान बेनीवाल द्वारा दिए गए बयान को निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध करना गलत नहीं है, लेकिन विरोध करते समय शब्दों की मर्यादा और संवाद की शालीनता बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे राजनेताओं को सबक सिखाना चाहिए, मीडिया टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसे नेताओं का साथ ना दे। मीडिया को चाहिए, जो हल्के शब्दों का करे प्रयोग, उसका बहिष्कार करे। जनता ने एक बार तो हनुमान बेनीवाल को सबक सिखा दिया है।

वहीं, बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा कि हनुमान बेनीवाल जी, राजस्थान की जनता आप के चरित्र को ठीक प्रकार से जानती हैं, आप अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते हो। मुख्यमंत्री के लिए जो कि वो संवैधानिक पद पर हैं आप जिन शब्दों का प्रयोग करते हो, वो आपके ओर आप के खानदान के संस्कार बताते है कि आप घर वालों के कैसे संस्कार है।
RM

हनुमान बेनीवाल ने दिया था ये बयान

बता दें कि बिचून रीको औद्योगिक क्षेत्र के विरोध में चल रहे 'रीको भगाओ, भैराणा धाम बचाओ' आंदोलन को लेकर बुधवार को महापंचायत हुई थी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल धरना स्थल पर पहुंचे थे। भैराणा गांव में आयोजित महापंचायत में बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए मर्यादाहीन शब्दों का इस्तेमाल कर दिया। उन्होंने कहा कि वे मूर्खों के राजा हैं। उनके चरित्र पर भी सवाल उठाए थे।

हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सनातन के नाम पर सत्ता में आने वाली भाजपा साधु-संतों के साथ न्याय करने में विफल रही है। बेनीवाल ने सरकार के इस निर्णय को मूर्खतापूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रीको औद्योगिक क्षेत्र को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। साथ ही दादू पालका को धार्मिक पर्यटन स्थल घोषित किया जाए।