14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री करेंगे फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए निर्देश

प्रदेश के सभी मंत्री आगामी दो महीने तक राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा Minister will review flagship schemesकरेंगे। इसके लिए संभागीय और जिला मुख्यालयों पर बैठकें आयोजित करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके निर्देश दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
मंत्री करेंगे फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए निर्देश

मंत्री करेंगे फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए निर्देश

मंत्री करेंगे फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा
संभागीय व जिला मुख्यालयों पर आयोजित करेंगे बैठकें
आगामी दो महीने तक चलेगा समीक्षा बैठकों का दौर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए निर्देश

जयपुर, 9 जुलाई । प्रदेश के सभी मंत्री आगामी दो महीने तक राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा Minister will review flagship schemes करेंगे। इसके लिए संभागीय और जिला मुख्यालयों पर बैठकें आयोजित करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके निर्देश दिए हैं।
सीएम गहलोत के निर्देश के बाद सभी मंत्रियों ने समीक्षा बैठकों की तैयारी शुरू कर दी है। सीएम के निर्देशों के अनुसार सभी मंत्री समीक्षा बैठकों के साथ ही अपने अपने क्षेत्रों में आम जनता की जनसुनवाई करेंगे। इन बैठकों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की चर्चा भी करेंगे। सीएम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि वे इन बैठकों की पालना रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को जरूर भिजवाएं।
गौरतलब है कि लॉकडान के बाद से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गति बहुत धीमी हो गई है। इन योजनाओं को गति देने तथा आमजनता तक उनका फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने यह निर्णय किया है। इसका प्रभाव आगामी चुनावों पर भी पड़ेगा। आगामी दिनों में नगर निकाय चुनाव होंगे, इन चुनावों की तैयारी चल रही है। इस बीच फ्लैगशिप योजनाओं और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा और उन्हें गति देने का लाभ कांग्रेस को निकाय चुनावों में मिल सकता है।