मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए मिशन राजस्थान 2023 शुरू कर दिया हैं और वे इसके लिए एक्शन प्लान में जुट गए है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए मिशन राजस्थान 2023 शुरू कर दिया हैं और वे इसके लिए एक्शन प्लान में जुट गए है। गहलोत ने कई समाजों, वर्गो के वोटबैंक को लुभाने के लिए बोर्डो का गठन करना शुरू कर दिया है। गहलोत को उम्मीद हैं कि इन बोर्डो के गठन से समाजों के वोट कांग्रेस को मिलेंगे और उनकी सरकार रिपीट हो सकेगी। राज्य में अब गाडिया— लुहारों के विकास के लिए बोर्ड बनाने जा रही है।
हजारों की संख्या में गाडिया— लुहार —
राजस्थान में हजारों की संख्या में गाडिया— लुहार हैं। गाडिया लौहार समाज को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा इनके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए ’राजस्थान राज्य गाडिया लौहार कल्याण बोर्ड’ के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। राजस्थान राज्य गाडिया लौहार कल्याण बोर्ड की ओर से गाडिया लौहार समाज के विकास एवं कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित की जाएगी और इस समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्थायी निवास उपलब्ध कराने की भी कोशिश होगी। इसके साथ ही समुदाय के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही गाडिया लौहार समाज के परम्परागत व्यवसाय के तौर-तरीकों में वर्तमान आवश्यकताओं के अhttps://www.youtube.com/watch/ng2xtGgCiaIनुसार बदलाव, आर्थिक उन्नयन एवं रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार को सुझाव देने जैसे कार्य बोर्ड द्वारा किए जाएंगे।
जल्द होगी चेयरमैन की नियुक्ति:
इस बोर्ड में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्य सहित कुल 7 सदस्य होंगे तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इस बोर्ड का प्रशासनिक विभाग होगा। इससे पहले राज्य में बागवान समाज के लिए ज्योतिबा फुले बोर्ड, धोबी समाज के लिए रज क बोर्ड और चर्मकार विकास बोर्ड के गठन को भी मंजूरी दी जा चुकी हैं और इनमें भी जल्द ही चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति होगी। इन नियुक्तियों से गहलोत सरकार को चुनाव में वोट मिलने की उम्मीद है।