9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वसुंधरा राजे ने जिस भ्रष्टाचार को पैदा किया, गहलोत ने उसकी परवरिश कर और आगे बढ़ाया: हनुमान बेनीवाल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Oct 20, 2018

MLA Hanuman Beniwal

MLA Hanuman Beniwal comment on Vasundhara Raje and Ashok Gehlot

सिंवार मोड़/ दूदू/ जयपुर। खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल शनिवार को झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सिरसी रोड, पांच्यावाला, नाडिया गांव, बिंदायका, सिंवार मोड़, निमेड़ा, मूण्डियारामसर गांव, मोज्यामोड़, बेगस दौरे पर रहे। सिंवार मोड़ तिराहे पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में अराजकता फैली हुई है और इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है, वहीं कांग्रेस लोकतंत्र में विपक्ष का धर्म निभाना भूल गई। कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश को 70 साल तक लूटा है।

उन्होंने ने कहा कि वसुंधरा राजे ने जिस भ्रष्टाचार को पैदा किया गहलोत ने उसकी परवरिश कर और आगे बढ़ाया। ऋषितुल्य स्वाभिमानी किसान आत्महत्या करने को मजूबर हैं। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। पढ़े लिखे नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही। बजरी बंदी ने कारीगारों व मजदूरों को कहीं का नहीं छोड़ा। प्रदेश के दूर-दराज के गांव व ढाणियों में अंत छोर पर बैठे लोगों को न्याय नहीं मिला रहा है। इस व्यवस्था को हमें बदलने के लिए किसान हुंकार रैली का आयोजन कर रहे हैं।


भाजपा व कांग्रेस की कार्यशैली को जनहित में नकारते हुए जन हितैषी तीसरे मोर्चे के गठन में जनभागीदारी व समर्थन जुटाने के उद्देश्य से 29 अक्टूबर को जयपुर में होने वाली अपनी किसान हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए जनसम्पर्क किया। बेनीवाल ने व्यापक जनसम्पर्क कर लोगों से सुशासन के लिए समर्थन मांगा। जगह-जगह पर लोगों ने बेनीवाल का स्वागत किया और समर्थन का भरोसा दिलाया।


टै्रक्टर चलकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे बेनीवाल
खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल सिंवार मोड़ तिराहे पर टै्रक्टर चलाकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे, किसानों ने बेनीवाल का माल्यार्पण कर हल भेंटकर स्वागत किया। बेनीवाल के आगमन पर स्वागत को आतुर ग्रामीणों ने आधा किलोमीटर पैदल चलकर अगुवानी की। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके किसाननेता गणेश पीपलोदा, सुरेश घौसल्या, सिंवार मोड़ व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेश देगड़ा, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर देगड़ा, बिंदायका व्यापार मण्डल अध्यक्ष गोविन्द कड़वासरा, किसाननेता जैसाराम कुड़ी, डॉ. बाबूलाल गरेड़, कमल देगड़ा, युवानेता हरीश घौसल्या, रामनारायण घौसल्या, सूरजकरण चौधरी, सुनील घौसल्या, लालाराम लाम्बा, ताराचंद यादव, धानक्या ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रामलाल गौरा, मुण्डियारामसर सरपंच धर्मेन्द्र चौधरी, रामचन्द्र यादव, निमेड़ा सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण लाम्बा, मनोज शर्मा, श्योपाल राजपूत, कैलाश चौधरी, रमेश वर्मा, मुकेश वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या ग्रामीण उपस्थित थे।