
ईश आराधना यात्रा पर निकले भाटी
भाटी ने बताया कि ईश आराधना यात्रा के तहत तेजमालता पहुंचने पर ज़ोरावर सिंह जी की छतरी के दर्शन कर सुखी और समृद्ध क्षेत्र की मन्नत मांगी। इसके अलावा लखा पहुंचने पर जोगमाया मंदिर तथा चंपानाथ जी मठ, कोहरा के दर्शन करके सुखी और समृद्ध क्षेत्र की मन्नत मांगी। साथ ही वहां के स्थानीय ग्रामीणों और साथियों द्वारा दिए गए सम्मान का आभार व्यक्त किया।
विकास कार्यों का भी ज़िक्र
ईश आराधना यात्रा के साथ ही भाटी अपने विधायक कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का लेख-जोखा भी जनता के सामने रख रहे हैं। एक ट्वीट शेयर करते हुए उन्होंने कहा, 'शिव प्रथम के ध्येय से संकल्पित इस कार्यकाल में शिव के आधारभूत अवसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में शिव विधानसभा में 5 करोड़ की लागत से 25.67 किलोमीटर की कुल 10 सड़कों को स्वीकृति दी गई हैं। आगामी वित्त वर्ष हेतु हमारी टीम नवीन सड़कों को चिन्हित कर रही है। शीघ्र ही अन्य नवीन और मरम्मत कार्यों की और स्वीकृति निकली जाएगी।'
राजस्थान विधानसभा चुनाव में अपने दम पर निर्दलीय जीतकर विधायक बने भाटी के अब बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा चुनाव से लड़ने की चर्चाएं और अटकलें ज़ोर-शोर से चल रहीं हैं। ऐसे में अगर भाटी लोकसभा चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो इस सीट पर स्थितयां दिलचस्प बन जाएंगी।
मीडिया ने जब विधायक रविंद्र सिंह भाटी से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया तब जवाब में उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ दिन से मैं बाहर था, आज ही लौटा हूं। मैं आज जहां तक पहुंचा हूं, उसकी वजह मेरे समर्थक और कार्यकर्ताओं हैं। इसलिए आगे क्या करना है और क्या नहीं, ये उन सबसे राय-मशवरा लेकर जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।"
भाटी अगर चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो उनका सामना बाड़मेर के घोषित उम्मीदवार कैलाश चौधरी से होगा। भाजपा ने चौधरी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट थमाया है। मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री तक की ज़िम्मेदारी संभालने के साथ ही चौधरी भाजपा के सबसे वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं। ऐसे में चौधरी और भाटी के बीच टक्कर ज़ोरदार रह सकती है। वहीं बाड़मेर सीट पर कांग्रेस पार्टी किसे टिकट थमाती है, ये देखना भी दिलचस्प रहेगा।
Published on:
11 Mar 2024 03:20 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
