21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामलीला में मेघवाल की सुरों की ताल, मोदी कैबिनेट के मंत्रियों का दिखेगा नया अवतार

दिल्ली के लव कुश रामलीला समिति के लालकिला मैदान में 10 दिन तक चलने वाली रामलीला में तीन कैबिनेट मंत्री अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ऋषि वशिष्ठ, जबकि इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ऋषि अगस्त्य की भूमिका निभाएंगे। वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भजन गाएंगे

less than 1 minute read
Google source verification
दिल्ली में राजस्थान से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल गाएंगें भजन, मोदी कैबिनेट की रामलीला

दिल्ली में राजस्थान से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल गाएंगें भजन, मोदी कैबिनेट की रामलीला

दिल्ली के लव कुश रामलीला समिति के लालकिला मैदान में 10 दिन तक चलने वाली रामलीला में तीन कैबिनेट मंत्री अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ऋषि वशिष्ठ, जबकि इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ऋषि अगस्त्य की भूमिका निभाएंगे। वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भजन गाएंगे

26 सितंबर से शुरू होगी और अगले महीने दशहरे के दिन समाप्त होगी। लव-कुश रामलीला में “बाहुबली” फिल्म में अपने अभिनय से चर्चित प्रभास दशहरे पर रावण का पुतला फूंकते नजर आएंगे। बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी केवट की भूमिका निभाएंगे। दिग्गज अभिनेता असरानी नारद और टीवी अभिनेता निर्भय वाधवा हनुमान की भूमिका निभाएंगे। बॉलीवुड और टीवी में अपनी भूमिकाओं से पहचान बनाने वाले अखिलेंद्र मिश्रा रावण की भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़े : साइकिल से संसद जाने वाले मेघवाल मोदी की हैं पसंद, 13 साल की उम्र में हो गई थी शादी

लव कुश रामलीला समिति लाल किला मैदान में तीन मंजिला विशाल मंच बनाएगी। मंच के ऊपर एक बड़ा राम मंदिर बनाया जाएगा और राम मंदिर के अंदर 'लीला' होगी। उन्होंने बताया कि रामलीला के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा मंच होगा।

रामलीला स्थल पर कर्तव्य पथ का एक मॉडल तैयार किया जाएगा और साथ ही इस पर हरे रंग की कालीन बिछी होगी, जिसपर फूलदान रखे जाएंगे। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मैदान को 75 झंडों से भी सजाया जाएगा। जानकारों के मुताबिक ये रामलीला के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा मंच होगा।