8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगते थे रुपए, कई वारदात कबूली

दिल्ली और जयपुर में बनाया कई लोगों को ठगी का शिकार

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Feb 05, 2022

cyber_thagi_delhi_1.jpeg

इश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी की वारदात करने वाले दो बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में कई वारदात करनी कबूली हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उन्होंने वारदात कितनी और कहां कहां पर की हैं। पुलिस का मानना है कि पकड़े गए ठगों से कई जानकारियां मिल सकती हैं। साईबर क्राइम यूनिट ने दिल्ली से ठगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आईसीआईसीआई इश्योरेंस पॉलिसी को जारी रखने के नाम पर परिवादी से मोबाइल फोन पर सम्पर्क कर आईसीआईसीआई बैककर्मी बनकर एक लाख रुपए खाते में जमा करवा लिए थे। पीड़ित जब बैंक पहुंचा तब ठगी का पता चला। इस संबंध में श्याम नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।

इस तरह करते है वारदात
पुलिस को मुखिबर से सूचना मिली थी कि बिसुनपुर कुटहन शाहगंज जोनपुर उ.प्र हाल स्वरुप नगर जिला बाहरी दिल्ली निवासी इन्द्र प्रकाश (४०) पुत्र उदयराज और उन्नाव उ.प्र हाल स्वरुप नगर दिल्ली निवासी राजेश कुमार (३५) पुत्र रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में ठगों ने बताा कि वह परिवादी को इश्योरेंस पॉलिसी का झांसा देकर धोखाधड़ी से अपने खाते में लाखों रुपए जमा करवा लेते हैं। आरोपी इश्योरेंस पॉलिसी के बारे में जानकारी रखते है और उसी जानकारी को पीड़ित से साक्षा कर विश्वास में ले लेते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह दूसरे व्यक्ति की इश्योरेंस पॉलिसी के बारे में उन्हें जानकारी कौन देता हैं। इसमें कई बैंक कर्मी तो मिले हुए नहीं हैं। पुलिस दोनों ठगों से वारदात करने की अन्य जानकारियां जुटा रही हैं।