
बारिश की फाइल फोटो: पत्रिका
IMD Heavy Rain Yellow Alert: राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 20 से 25 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में 20 से 25 जुलाई और पश्चिमी राजस्थान में 21 से 24 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने आज यानी 20 जुलाई को 24 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 KMPH की स्पीड से झोंकदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें हनुमानगढ़, डीडवाना-कुचामन, चूरू, टोंक, सीकर, सवाईमाधोपुर, प्रतापगढ़, कोटपूतली-बहरोड, कोटा, खैरथल-तिजारा, करौली, झुंझुनूं, झालावाड़, जयपुर, धौलपुर, डीग, दौसा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारां, अलवर और अजमेर जिला शामिल है।
कोटा जिले में अल-सुबह से ही मौसम में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला। जिसके बाद ठंडी हवाओं के साथ छींटे गिरे। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक कोटा जिले में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।
मौसम विभाग ने 21 जुलाई को सवाईमाधोपुर, कोटपूतली-बहरोड, कोटा, खैरथल-तिजारा, करौली, झालावाड़, धौलपुर, डीग, दौसा, बूंदी, भरतपुर, बारां और अलवर जिले में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 21 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 KMPH की स्पीड से झोंकदार हवाएं चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
Updated on:
20 Jul 2026 06:59 am
Published on:
20 Jul 2026 06:53 am
