
Monsoon in Rajasthan Heavy Rains in Jaipur
Monsoon in Rajasthan : जयपुर में देर रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी है। रिमझिम बारिश ने हवाओं में ठंडक घोल दी है, जिससे लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण शहर में एक ताजगी का अहसास हो रहा है, हालांकि इससे ट्रैफिक और जनजीवन प्रभावित हुआ है।
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 18 जिलों में भारी बारिश (Heavy rain) की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें कोटा, झालावाड़, टोंक, बूंदी, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जोधपुर और पाली शामिल हैं। इन जिलों में अत्यधिक बारिश के साथ निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है। नदी और बरसाती नालों में अचानक पानी की आवक बढ़ सकती है, जिससे सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इस सीजन में राजस्थान में अब तक सामान्य से 23 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1 जून से 4 अगस्त तक सामान्य तौर पर 237 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार 291.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इस बार मानसून में निर्धारित से 21 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। 1 जून से 3 अगस्त तक औसतन 231 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 280 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मध्यप्रदेश के ऊपर बना अतयंत गहरा कम दबाव का सिस्टम राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश (Heavy rain) का कारण बन रहा है। इसके अलावा, झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र भी 'डीप डिप्रेशन' में बदल चुका है और यह अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश से होते हुए पूर्वी राजस्थान की ओर बढ़ने की संभावना है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से सोमवार को कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश (Heavy rain) का अनुमान है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान का हाल कुछ इस प्रकार है:
राजस्थान में मौसम का यह बदलाव बारिश के रूप में राहत देने के साथ-साथ चुनौतियों का सामना भी करा रहा है। आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति पर निगाह रखना आवश्यक होगा, ताकि सुरक्षित और सतर्क रह सकें।
Published on:
05 Aug 2024 07:48 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
