4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरहम बारिश… कहीं दे रही राहत तो कहीं आफत, इधर सुकून तो उधर 20 की मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Aug 10, 2018

monsoon

जयपुर

प्रदेश में मौसम तंत्र की बिगड़ी चाल से बारिश का दौर सुस्त पड़ने लगा है। आसमान में बादलों की आवाजाही भी अब थमती नजर आ रही है और मौसम विभाग की मानें तो अगले दो तीन दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अंदेशा है। लेकिन वहीं केरल भारी बारिश का दौर जारी है। यहां बारिश के चलते करीब 20 लोगों की जानें जा चुकी है। इतना ही नहीं केरल में नदियों के उफान पर होने के कारण राज्य के 24 बांधों के गेट एक साथ खोलने पड़े हैं।

इतना ही नहीं केरल में भारी की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। लगातार हो रही बारिश केस चलते लोगों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सड़कें पानी से लबालब भरी हुई है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। केरल में मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश के चलते कई जिले डूब गया है।

वहीं बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई लेकिन पश्चिमी राजस्थान शुष्क मौसम की मार झेल रहा है। बाड़मेर,जैसलमेर,चूरू, बीकानेर और श्रीगंगानगर में दिन में गर्मी के तेवर तीखे रहे हैं और अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो रहा है। इतना ही नहीं बारिश के थमे दौर से बांधों में भी पानी की आवक थमने लगी है।

बता दें कि राजस्थान के अलवर जिले में बीते दिनों में रिमझिम बरसात का दौर शुरू हुआ था। जिससे लोगों को तेज़ गर्मी से राहत मिली थी। अलवर में मंगलवार दोपहर बाद आई बारिश ने शहर के नालों से कुछ इसी तरह पानी ओवरफ्लो होकर सडक़ों पर बहने लगी थी। जिसके कारण यातायात को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज छितराए बादल छाए रहने व दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीते चौबीस घंटे में श्रीगंगानगर के करणपुर में 71, झालावाड़ के छोली डेम में 70, जोधपुर 68.1 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा टोंक,डूंगरपुर,जैसलमेर, झालावाड़, में हल्की व मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई है।