
सिविल लाइंस में 100 से ज्यादा कांग्रेसी और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
जयपुर। सिविल लाइंस विधान सभा क्षेत्र में शुक्रवार को सौ से ज्यादा कांग्रेसी और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा के उम्मीदवार डॉ गोपाल शर्मा ने इन कार्यकर्ताओं को दुपट्टा पहनाकर भाजपा जॉइन करवाई।
शास्त्री नगर के मेजर शैतान सिंह कॉलोनी में आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रत्याशी डॉ गोपाल शर्मा ने इस मौके पर इन सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद अब उन्हें महसूस होगा कि किस तरह से एक राष्ट्रवादी पार्टी लोगों के समुचित विकास के लिए इस समय देश में एकजुट होकर काम कर रही है।
गोपाल शर्मा ने इस मौके पर कहा कि राजस्थान में परिवर्तन की लहर चल रही है और जनता ने कांग्रेस सरकार के पाँच साल के कार्यकाल से परेशान होकर भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
गोपाल शर्मा ने कहा कि समय आ गया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस सरकार को अब उखाड़ फेंके। गोपाल शर्मा ने कहा कि अब तक उन्होंने कलम से लोगों की सेवा की है यह पहली बार है कि वे राजनीति के जरिए लोगों के बीच में आए हैं और उन्हें विश्वास है कि जो बीड़ा उन्होंने उठाया है लोग उसे पूरा करने में उनकी पूरी मदद करेंगे और भारी मतों से विजय बनाकर विधानसभा तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा मौजूद रहे। जिन्होंने जय श्री राम और भारत माता की जय का उदघोष भी किया।
Published on:
17 Nov 2023 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
