25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंसा के बीच लॉस एंजिलिस में 500 से ज्यादा गिरफ्तार

अमरीका के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने कफ्र्यू को तोड़कर आगजनी भी की। लॉस एंजिलिस में तो हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस को 500 से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dhairya Kumar Mishra

•

Updated: 31 May 2020, 1:04 AM IST

हिंसा के बीच लॉस एंजिलिस में 500 से ज्यादा गिरफ्तार

हिंसा के बीच लॉस एंजिलिस में 500 से ज्यादा गिरफ्तार

लॉस एंजिलिस. अमरीका के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने कफ्र्यू को तोड़कर आगजनी भी की। लॉस एंजिलिस में तो हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस को 500 से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा।
दरअसल, कुछ दिन पहले वायरल एक वीडियो में एक श्वेत पुलिस कर्मी, जॉर्ज फ्लॉयड नाम के एक निहत्थे अश्वेत व्यक्ति की गर्दन पर घुटना टेककर उसे दबाता दिख रहा है। कुछ देर बाद फ्लॉयड की मौत हो गई थी। इसी के बाद से पहले अमरीका के मिनीपोलिस में और फिर कई अन्य राज्यों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। श्वेत पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर थर्ड डिग्री हत्या और मानव वध का आरोप लगाया गया है।
मिनीपोलिस से शुरू यह प्रदर्शन धीरे-धीरे देशभर में फैल गया और वाशिंगटन डीसी, अटलांटा, फिनिक्स, डेनवर और लॉस एंजिलिस समेत कुछ और शहरों में इसने हिंसक रूप ले लिया है।