27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mosam : जयपुर में फिर हुआ मौसम का मिजाज नर्म, आज बादल छाए

जयपुर

image

Mohan Murari

Sep 26, 2024

- आज गुलाबी नगर में हो सकती है हल्की बारिश

- प्रदेश में फिर से बादलों का डेरा

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में बादल छाए रहे। इससे लोगों को पड़ रही उमस भरी गर्मी से निजात मिली। वहीं बादल छान से मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग का कहना है, आज कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में एक विक्षोभ सक्रिय होगा, इससे प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी मानसून विदाई से पहले फिर एक्टिव हो रहा है। पूर्वी राजस्थान के 24 जिलों में अगले दो तीन दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ने और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा और दिन व रात में पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

पश्चिमी जिलों में मानसून लौटते ही फिर से गर्मी ने डेरा डाल दिया है। पारे में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ ही दिन में आसमान से अंगारे बरसते महसूस होने लगे हैं। पूर्वी जिलों में आगामी दो तीन दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ने व बारिश होने की संभावना के चलते प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर नरम होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग का कहना है, आज राजधानी जयपुर में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बौछारें गिर सकती हैं। इससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी और लोगों को गर्मी से राहत ​मिलेगी। जयपुर के अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे भी इन जिलों के पारे में गिरावट आएगी।