3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : निर्दयी मां ने डेढ़ माह के बच्चे को उतारा मौत के घाट, कारण जानकर उड़ जाएंगे होश

आरोपी मां अंजुम ने पुलिस को बताया कि वह डिलीवरी से लेकर अब तक बहुत परेशान थी।

2 min read
Google source verification
mother-killed-one-and-a-half-month-old-child-slit-his-throat-with-a-surgical-blade-in-jaipur

जयपुर। कहा जाता है एक बच्चे के लिए मां की गोद उससे लिए सबसे सुरक्षित स्थान होता है। लेकिन जयपुर में एक निर्दयी मां ने इस वाक्य को तार-तार किया है। डेढ़ माह के बालक को क्या पता था कि जिस मां की कोख से उसने जन्म लिया एक दिन वही उसे मौत के घाट उतार देगी। घटना विचलित करने वाली है। आरोपी मां अंजुम ने पुलिस को बताया कि वह डिलीवरी से लेकर अब तक वह बहुत परेशान थी। बच्चा रोता रहता था। इसके कारण वह सो नहीं पा रही थी। इसलिए हत्या की प्लानिंग की। आखिरकर 3 मार्च को उसने बेटे उजेफ की सर्जिकल ब्लेड से हत्या कर दी। घटना जयपुर के रामगंज थाना की है। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, घटना के बाद चौकड़ी तोपखाना हजूरी गेट ऑयलमेन का मोहल्ला निवासी सलाम खान के बेटे जावेद खान ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके भाई अमजद का बेटा उजेफ 2 मार्च को अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। भाई की पत्नी अंजुम ने कमरे में जाकर देखा तो उसके बेटे उजेफ की गर्दन पर चोट का निशान था। खून बह रहा था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

मामला दर्ज कर पुलिस ने मर्डर के एंगल से जांच शुरू की। सबसे पहले घर पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों से पूछताछ की गई। घटना के समय घर पर कई लोग मौजूद थे। पूछताछ के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी मां अंजुम और बच्चा सबसे ऊपर की मंजिल में अकेले थे। ऐसी स्थिति में बाहर से किसी व्यक्ति द्वारा बच्चे का गला काटा जाना संभव नहीं था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से गला काटना पाया गया।


जांच में सामने आया कि घटना के दौरान बच्चे के पास केवल उसकी मां अंजुम ही मौजूद थी। अंजुम से गहनता से पूछताछ की गई। जिसके बाद अंजुम में हत्या की बात कबूल की और कहा कि बच्चा दिन-रात रोता रहता था। रात को भी नहीं सो पाती थी। परेशान होकर सर्जिकल ब्लेड से बच्चे का गला काट दिया। घरवालों का ध्यान भटकाने के लिए कह दिया कि कोई बच्चे का गला काट कर भाग गया है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News : दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, मेथी निकालने के दौरान थ्रेसर में फंसी...पलभर में सिर..धड़ से अलग

Story Loader