4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, मेथी निकालने के दौरान थ्रेसर में फंसी…पलभर में सिर..धड़ से अलग

एक दर्दनाक हादसे में टीना धाकड़ (26) नाम की महिला की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब महिला घर के अन्य लोगों के साथ खेत में थ्रेसर से मेथी निकाल रही थी।

2 min read
Google source verification
woman_dies_after_getting_trapped_in_thresher.jpg

symbolic picture

चित्तौड़गढ़। एक दर्दनाक हादसे में टीना धाकड़ (26) नाम की महिला की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब महिला घर के अन्य लोगों के साथ खेत में थ्रेसर से मेथी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार आवाज हुई। जब लोग करीब पहुंचे तो देखा कि टीना का धड़ और सिर अलग हो चुका था। नीचे रखा प्लास्टिक का तिरपाल खून से लथपथ था।

पति कन्हैयालाल धाकड़ (27) ने जब तक थ्रेसर बंद किया, तब तक पत्नी टीना की मौत हो चुकी थी। थ्रेसर में बाल और शरीर के कुछ हिस्से फंसे हुए थे। अन्य लोगों की मदद से उसे निकाला गया। हादसा थ्रेसर में साड़ी फंसने के कारण हुआ। मामला चित्तौड़गढ़ में निंबाहेड़ा कस्बे के गांव बांगेड़ा मामादेव का बुधवार दोपहर करीब एक बजे का है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। गांव भर से लोग मौके पर एकत्र हो गए। सभी की आंखें भर आईं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त उनकी 5 साल की बेटी मशीन के पास बिछे प्लास्टिक के तिरपाल पर बैठी थी।

निंबाहेड़ा थाने के एएसआई जुल्फिकार ने बताया- देवीलाल धाकड़ (48) ने रिपोर्ट दी कि मेरी बहू टीना (26) पत्नी कन्हैयालाल धाकड़ (27) बुधवार को मेथी निकलवाने के लिए खेत पर गई थी। दोपहर 12:30 बजे थ्रेसर से मेथी निकालना शुरू किया। मैं, मेरी पत्नी, बेटा कन्हैयालाल और टीना के माता-पिता थ्रेसर में मेथी की फसल डाल रहे थे। टीना मशीन के अंदर से मेथी निकाल रही थी।

करीब दो बोरा मेथी निकाल ली थी। इसी दौरान एक तेज आवाज आई। कन्हैयालाल भागकर गया तो देखा कि टीना का शव थ्रेशर को ट्रैक्टर से जोड़ने वाले ज्वाइंटर में फंसा हुआ था। उसने तुरंत ट्रैक्टर बंद किया। जब मशीन रुकी तो देखा कि टीना की साड़ी और सिर के सारे बाल ज्वाइंटर में फंसे हुए थे। उसका धड़ और सिर तिरपाल पर पड़ा था।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। शव को एम्बुलेंस से निम्बाहेड़ा अस्पताल लाया गया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News : सनकी युवक ने धारदार हथियार से प्रेमिका का गला काटा, हत्या कर शव के पास ही खड़ा रहा

Story Loader