29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीवी की डिबेट में जड़ा सांसद को थप्पड़

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की करीबी नेता डॉ. फिरदौस आशिक अवान ने एक टीवी शो की रेकॉर्डिंग के दौरान एक पाकिस्तानी सांसद को थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि पीडि़त सांसद बिलावल भु्ट्टो की पार्टी पीपीपी के कादिर मंडोखेल हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Chandra Shekhar Pareek

•

Updated: 10 Jun 2021, 8:06 PM IST

टीवी की डिबेट में जड़ा सांसद को थप्पड़

टीवी की डिबेट में जड़ा सांसद को थप्पड़

टीवी पर होने वाले टॉक शोज में दो पक्षों के बीच बहस होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन पाकिस्तान में बीते दिनों यह बहस हाथापाई में बदल गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की करीबी नेता डॉ. फिरदौस आशिक अवान ने एक टीवी शो की रिकॉर्डिंग के दौरान एक पाकिस्तानी सांसद को थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि पीडि़त सांसद बिलावल भु्ट्टो की पार्टी पीपीपी के कादिर मंडोखेल हैं।
दरअसल, किसी मुद्दे पर बहस के दौरान फिरदौस इतना गुस्सा हो गईं कि वह अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने मंडोखेल का तमाचा जड़ दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरस हो रहा है। वीडियो में फिरदौस अभद्र भाषा का उपयोग करती भी दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना एक्सप्रेस टीवी पर एक शो की रिकॉर्डिंग के दौरान हुई। फिरदौस आशिक अवान पीएम इमरान खान की विशेष सहायक रह चुकी हैं। फिलहाल वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सीएम की विशेष सहायक हैं।
अब दी सफाई
विवाद बढऩे के बाद फिरदौस आशिक अवान ने सफाई दी है। उन्होंने बयान जारी किया कि पीपीपी सांसद कादिर मंडोखेल ने उन्हें और उनके पिता को गाली और धमकी दी। इसलिए आत्मरक्षा में उन्होंने सांसद को थप्पड़ मारा। उन्होंने कहा कि वह कादिर मंडोखेल के खिलाफ मानसिक प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कराएंगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग