1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहेली के प्यार में पागल एमपी की युवती पहुंची राजस्थान, शादी का बनाया दबाव, किया हंगामा

राजस्थान के लाडनूं तहसील का मामला, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती, सहेली पर शादी का दबाव, नहीं तो दस लाख की मांग, आरोपी युवती गिरफ्तार, जेल भेजा

2 min read
Google source verification
 gay marriage

सहेली के प्यार में पागल एमपी की युवती पहुंची राजस्थान, शादी का बनाया दबाव, किया हंगामा

जयपुर। सोशल मीडिया से दोस्त बनी महिला से शादी करने के लिए मध्य प्रदेश की एक युवती राजस्थान पहुंच गई। यहां उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाने और समलैंगिक शादी की मांग की। ऐसा नहीं करने पर युवती ने दस लाख रुपए मांगे और हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामला नागौर के लाडनूं पुलिस थाना में निम्बीजोधा में कार्यरत अध्यापिका ने दर्ज करवाया है।

पीडि़ता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी युवती मध्यप्रदेश के कटनी निवासी शनिवार की रात उसके घर आई और साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगी। वो उसे बदमान करने के नाम पर ब्लैकमेल भी कर रही थी। समलैंगिक विवाह का दबाव बना रही थी। शादी नहीं करने पर इसके गंभीर परिणाम होने की चेतावनी दे रही थी। इस शिकायत पर लाडनूं पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता ने पुलिस को रिपोर्ट में यह भी बताया कि उनकी दोस्ती एक सोशल साइट के जरिए हुई। उक्त युवती ने उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया तथा अब समलैंगिक विवाह नहीं करने पर 10 लाख रुपए की डिमाण्ड कर रही है। वह अब तक उसे 1 लाख 10 हजार रुपए भेज चुकी है।

...तो थाने में किया हंगामा
आरोपी युवती ने लाडनूं थाने में शनिवार की रात हंगामा किया। वह शादी करने और साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। उसने पुलिस को सुरक्षा की मांग को लेकर रिपोर्ट भी सौंपी। इस पर पुलिस ने उससे प्रमाण मांगे।

तब परिजनों ने लगाई पाबंदी
शिक्षिका के परिजनों को इस मामले की जानकारी करीब डेढ़ माह पहले लगी थी। शिक्षिका ने निम्बीजोधा में कमरा लिया हुआ था। दोनों इसी कमरे में मिला करती थी। आरोपी युवती किसी निजी कम्पनी में काम कर रही बताई। जो सप्ताह में कई बार निम्बीजोधा में उससे मिलने आया करती थी। परिजनों को इसकी भनक लगी तो डेढ़ माह पहले ही उन्होंने शिक्षिका के सभी मोबाइल नम्बर बंद करा दिए थे।

दो साल से थी सम्पर्क में
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों युवतियां दो वर्ष से सम्पर्क में थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई। दोस्ती इतनी गहरी हुई कि मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली 32 वर्षीय युवती शिक्षिका को अपनी समलैंगिक पत्नी के रूप में देखने लगी थी। इस बीच वह जयपुर भी घूमने गई। दोनों युवतियां अविवाहित हैं।

Story Loader