
- मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों की कीमतों में हुआ इजाफा
जयपुर। राजधानी जयपुर में आज मौसम साफ रहा, सवेरे धूप खिली। इससे जयपुर िस्थत प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना मंडी में आज सब्जियों के भावों में अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिला। सब्जियां महंगी बिकती नजर आई। आज मंडी में शिमला मिर्च के दामों और इजाफा हुआ। आज शिमला मिर्च थोक मंडी में 65 से 70 रुपए के बीच बिकी। वहीं फूल गोभी भी महंगी बिकी। मंडी में आज फूल गोभी के दाम 25 से 45 रुपए के बीच बिकी। भिंडी के दामों में काफी इजाफा देखने को मिला। आज थोक मंडी में भिंडी के दाम भी 40 से 50 रुपए के बीच बोले गए। टमाटर भी आज हल्का चढ़ता हुआ नजर आया। आज मंडी में टमाटर के दाम 20 से 25 रुपए के बीच बिका। अन्य सब्जियों के दामों में भी आज इजाफा देखने को मिला। दूसरी ओर मुहाना मंडी िस्थत आलू प्याज मंडी में भी आज आलू के दाम थोड़ चढ़ते हुए दिखाई दिए। आज मंडी में आलू 8 से 14 रुपए के बीच बिका तो प्याज के दाम आज 10 से 18 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम आज िस्थर रहे। आज मंडी में लहसुन के दाम 25 से 75 रुपए के बीच बोले गए। आज मुहाना मंडी में सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 20 से 25 रुपए
मिर्ची 18 से 22 रुपए
बारीक मिर्च 18 से 25 रुपए
फूल गोभी 25 से 45 रुपए
पत्ता गोभी 25 से 28 रुपए
करेला 35 से 50 रुपए
शिमला मिर्च 65 से 70 रुपए
नींबू 25 से 35 रुपए
लोकी 35 से 45 रुपए
भिंडी 40 से 50 रुपए
अदरक 38 से 68 रुपए
गवार फली 30 से 40 रुपए
बैंगन 25 से 50 रुपए
कद्दू 15 से 20 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 25 से 42 रुपए
तुरई 30 से 40 रुपए
अरबी 20 से 24 रुपए
टिंडा 40 से 60 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल मार्केट
-------------------------------------------------
आलू के दामों में इजाफा
आलू 8 से 14 रुपए
प्याज लोकल 10 से 13 रुपए
प्याज एमपी 13 से 16 रुपए
प्याज नासिक 16 से 18 रुपए
लहसुन 25 से 75 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
10 Sept 2025 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
