
- मुहाना मंडी में आज आलू-प्याज बिके सस्ते
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज हरी मटर व टमाटर के दाम नीचे रहे। आज थोक मंडी में बारीक हरी मिर्च, भिंडी और ग्वार फली ही महंगे बिके। इनके अलावा फूल गोभी, पत्ता गोभी, बैंगन, कद्दू, गाजर व मूली के दाम आज नीचे रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज आलू-प्याज के दाम सामान्य बने रहे। आज थोक मंडी में आलू के दाम 5 से 7 रुपए तो प्याज के दाम 10 से 16 रुपए के बीच बिकी। इनके अलावा आज लहसुन के दाम 20 से 90 रुपए के बीच बिका। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 12 से 14 रुपए
टमाटर देसी 7 से 13 रुपए
मटर 21 से 22 रुपए
मिर्ची 35 से 50 रुपए
बारीक मिर्च 90 से 95 रुपए
फूल गोभी 7 से 10 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 48 से 50 रुपए
शिमला मिर्च 30 से 34 रुपए
नींबू 70 से 75 रुपए
लॉकी 16 से 20 रुपए
भिंडी 50 से 60 रुपए
अदरक 53 से 54 रुपए
ग्वार फली 90 से 100 रुपए
बैंगन 15 से 20 रुपए
कद्दू 15 से 16 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 17 से 25 रुपए
टिंडा 12 से 16 रुपए
गाजर 10 से 12 रुपए
मूली 7 से 8 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
---------------------------------
आलू हो रहा सस्ता
आलू 5 से 7 रुपए
प्याज 10 से 16 रुपए
लहसुन 20 से 90 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
23 Feb 2026 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
