23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: राजस्थान में मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लेने पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला

Sukhbir Singh Jaunapuria: बीजेपी नेता सुखबीर सिंह जौनापुरिया के मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लेने पर राजस्थान में सियासत गरमाई हुई है।

2 min read
Google source verification
Sukhbir Singh Jaunapuria (2)

कंबल वितरण के दौरान टोंक के पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया। फोटो: पत्रिका

जयपुर। टोंक के पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस ले लिए। वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान में इस मुद्दे पर सियासत गरमा हुई है। कांग्रेस ने पीएम मोदी, आरएसएस सहित बीजेपी नेताओं तीखा हमला बोला। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सुखबीर सिंह जौनपुरिया द्वारा गरीब मुस्लिम महिला से कंबल वापस लेना और अपमानजनक व्यवहार करना शर्मनाक है।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीति एवं आरएसएस की विचारधारा नफ़रत, ध्रुवीकरण और बांटने की हो, तो ज़मीनी स्तर पर बीजेपी नेताओं का ऐसा घटिया बर्ताव सामने आना आश्चर्य की बात नहीं है। गरीब की कोई जात-बिरादरी नहीं होती, लेकिन नफ़रत की राजनीति को हमेशा एक दुश्मन चाहिए होता है।

भाजपा की सोच को स्वीकार नहीं करेगा राजस्थान: डोटासरा

उन्होंने कहा कि भाजपा बार-बार राजस्थान का सौहार्द बिगाड़ने और आपस में बांटने का षड्यंत्र करती रही है। लेकिन राजस्थान का आपसी प्रेम व परंपरा इस विभाजनकारी सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगा। टोंक के पूर्व सांसद पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया द्वारा गरीब मुस्लिम महिला से कंबल वापस लेना एवं अपमानजनक व्यवहार करना शर्मनाक और घोर निंदनीय है।

बीजेपी नेता की हरकत निंदनीय: टीकाराम जूली

वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स पर लिखा कि भाजपा के पूर्व सांसद ने कम्बल वितरण करके एक गरीब महिला से धर्म पूछा और फिर कंबल वापस ले लिया। ग्रामीणों ने सांसद साहब की इस कार्यशैली का विरोध किया तो उन्होंने धमकी तक दे डाली। ग्रामीणों ने इस भेदभाव पर कड़ा ऐतराज जताया। एक जनप्रतिनिधि जो सांसद जैसे पद पर विराजमान रहा हो वो इस तरह की हरकत करें, ये बिल्कुल निंदनीय है।

ये है पूरा मामला

टोंक जिले के करेड़ा बुजुर्ग गांव में सीताराम जी मंदिर परिसर में रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस दौरान टोंक के पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ​कंबल बांट रहे थे। तभी उन्होंने एक महिला से नाम पूछा। सकुरान खान सुनते ही बीजेपी नेता भड़क गए और कहा कि हट एक तरफ, कंबल यहीं छोड़ दो। जौनापुरिया ने कहा कि जो मोदी को गाली देता है, उसे ये कंबल लेने का हक ही नहीं है।