
कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट। फाइल फोटो पत्रिका
Rajasthan Politics : पूर्व सासंद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का मुस्लिम महिला से कंबल वापस लेने के मामले बड़ा मुद्दा बन गया है। बयानबाजियां शुरू हो गई है। इस बीच इस मामले में कांग्रेस दिग्गज नेता सचिन पायलट की बड़ी प्रतिक्रिया आई। सचिन पायलट ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि दो बार सांसद रह चुके और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया से अपेक्षा थी कि वे मानवीय संवेदनशीलता दिखाते।
सचिन पायलट ने लिखा कि BJP और RSS की मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनाओं की व्याख्या में करुणा की बजाय नफरत झलकती है। एक गरीब, ज़रूरतमंद महिला को कंबल देने से वंचित करना और उसका अपमान करना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
सचिन पायलट ने आगे लिखा कि धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव करना न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन भी है। दो बार सांसद रह चुके और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया जी से अपेक्षा थी कि वे मानवीय संवेदनशीलता दिखाते।
राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से 2 बार सांसद रहे भाजपा नेता सुखबीर सिंह जौनापुरिया का निवाई क्षेत्र के करेड़ा बुजुर्ग गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम था। जहां पूर्व सांसद ने महिलाओं से नाम पूछा, महिला ने अपना नाम 'सकुरान खान' बताया, तो सांसद नाराज हो गए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, जो मोदी को गाली देने वाला है, उसे ये कंबल लेने का हक ही नहीं है। चाहे किसी को भी बुरा लगे। आप कंबल ले जाओगे तो कहोगे कि बेवकूफ बना दिया। इसलिए इसे यहीं छोड़ दो और हटो यहां से। जौनापुरिया ने अपनी सफाई में कहा कि यह उनका निजी कार्यक्रम था, कोई सरकारी योजना नहीं।
Updated on:
23 Feb 2026 11:55 am
Published on:
23 Feb 2026 11:55 am
