6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी के नाम पर एक करोड़ की ठगी, आरोपी मेरठ से पकड़ा

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Feb 23, 2026

जयपुर. सिंधी कैंप इलाके में नौकरी के नाम पर एक करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी चार साल से स्थान बदल-बदलकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल गिरी (30) रोहटा, मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासीहै। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नैनीताल भागने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।एफसीआई में नौकरी का झांसा

पुलिस के अनुसार आरोपी ने दो दर्जन से अधिक बेरोजगार युवकों को भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। भरोसा जीतकर उनसे किस्तों में करीब एक करोड़ रुपए वसूल लिए। बाद में नौकरी नहीं लगने पर आरोपी फरार हो गया।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी थाना और सिविल लाइन थाना में भी प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।