
गोविंद सिंह डोटासरा और सीएम भजनलाल। पत्रिका फाइल फोटो
सीकर। हरियाणा से शेखावाटी में यमुना का पानी लाने वाली योजना को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यमुना जल नहर परियोजना की अब तक डीपीआर तक तैयार नहीं हुई है। ऐसे में यमुना का पानी शेखावाटी तक कब आएगा?
लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के डूडवा गांव में 50 लाख रुपए की लागत से बने पीएचसी भवन तथा करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से तैयार अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर डोटासरा ने यमुना जल नहर के मुद्दे पर भजनलाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार की योजना केवल घोषणा तक ही सीमित रहेगी।
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भजनलाल सरकार को तीन साल पूरे होने के बावजूद शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल नहर योजना की अब तक डीपीआर तैयार नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब परियोजना की आधारभूत प्रक्रिया ही पूरी नहीं हुई तो क्षेत्र में पानी कैसे पहुंचेगा।
विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर विकास के नाम पर केवल घोषणाएं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में धरातल पर अपेक्षित कार्य नहीं हुए हैं। उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी गई थी।
समारोह में ग्रामीणों की मांग पर डोटासरा ने गांव में खेल मैदान के विकास के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही डूडवा-रहनावा मार्ग पर सडक़ निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया।
Updated on:
23 Feb 2026 05:06 pm
Published on:
23 Feb 2026 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
