10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muhana Mandi : थोक मंडी में नींबू, हरी मटर और ​भिंडी बिकी महंगी, आलू के दामों में गिरावट

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज नींबू के दामों में इजाफा देखने को मिला। आज नींबू थोक में 130 से 135 रुपए तक बिका। वहीं हरी मटर के दामों में इजाफा दिखाई दिया। आज हरी मटर 55 से 60 रुपए के बीच बिकी। इनके अलावा आज ​भिंडी भी महंगी बिकी। ​भिंडी के दाम आज 30 से 50 रुपए के बीच रहे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 08, 2026

- मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज ​शिमला मिर्च बिकी सस्ती

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज नींबू के दामों में इजाफा देखने को मिला। आज नींबू थोक में 130 से 135 रुपए तक बिका। वहीं हरी मटर के दामों में इजाफा दिखाई दिया। आज हरी मटर 55 से 60 रुपए के बीच बिकी। इनके अलावा आज ​भिंडी भी महंगी बिकी। ​भिंडी के दाम आज 30 से 50 रुपए के बीच रहे। वहीं आज थोक मंडी में ​शिमला मिर्च के भावों में गिरावट देखने को मिली। आज ​शिमला मिर्च थोक मंडी में 12 से 16 रुपए के बीच बिकी। इनके अलावा टमाटर देसी व हाइब्रिड, हरी मिर्ची, फूल गोभी, पत्ता गोभी, करेला, लॉकी, बैंगन, कद्दू, टिंडा और तुरई के दाम आज यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू के दामों में गिरावट देखने को मिली। आज थोक मंडी में आलू के दाम 4 से 7 रुपए के बीच रहे। वहीं प्याज के दाम आज 7 से 15 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम आज यथावत रहे। आज थोक मंडी में लहसुन 25 से 100 रुपए के बीच बिका। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 10 से 12 रुपए

टमाटर देसी 6 से 8 रुपए

मटर 55 से 60 रुपए

मिर्ची 10 से 15 रुपए

बारीक मिर्च 28 से 30 रुपए

फूल गोभी 15 से 16 रुपए

पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए

करेला 22 से 25 रुपए

शिमला मिर्च 12 से 16 रुपए

नींबू 130 से 135 रुपए

लोकी 5 से 8 रुपए

भिंडी 30 से 50 रुपए

अदरक 52 से 54 रुपए

ग्वार फली 30 से 50 रुपए

बैंगन 10 से 15 रुपएy

कद्दू 2 से 5 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 7 से 12 रुपए

टिंडा 30 से 60 रुपए

कैरी 32 से 34 रुपए

तुरई 15 से 20 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

--------------------------------

आलू हो रहा सस्ता

आलू 4 से 7 रुपए

प्याज 7 से 15 रुपए

लहसुन 25 से 100 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर