
- मुहाना थोक आलू-प्याज मंडी में आज भी सस्ते बिके आलू-प्याज
जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी मुहाना मंडी िस्थत आलू-प्याज मंडी में आज भी आलू-प्याज और लहसुन सस्ते बिके। इसके पीछे मुख्य कारण है आलू-प्याज और लहसुन का बंपर उत्पादन व स्टॉक। इस कारण बीते काफी समय से इनके दाम थोक मंडी में चढ़ नहीं पा रहे हैं। आलू के बंपर स्टॉक के चलते आलू के दाम 7 से लेकर 12-13 रुपए के बीच ही चल रहे हैं। वहीं प्याज के दाम भी 8 से लेकर 15-16 रुपए के बीच बिक रही है, जबकि जयपुर िस्थत थोक मंडी में इन दिनों लोकल प्याज के अलावा, मध्य प्रदेश व नासिक की नई व पुरानी प्याज बड़ी मात्रा में आ रही है। वहीं लहसुन के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी थोक मंडी में लहसुन के दाम 15 से 60 रुपए के बीच रहे।
आलू-प्याज के दामों में गिरावट के अन्य कारण:
आगामी दिनों में सर्दियों का सीजन शुरू होगा। ऐसे में हरी सब्जियों की बंपर आवक मंडियों में होने लग जाएगी। इससे दामों में और कमी आएगी। दूसरे महाराष्ट्र से आने वाले प्याज की आवक भी जयपुर में दामों को प्रभावित करती है। तीसरे स्थानीय उत्पादन भी दामों को प्रभावित करता है। यदि स्थानीय उत्पादन अधिक होता है, तो दाम कम होते हैं।
आज के भाव
आलू 7 से 13 रुपए
प्याज लोकल+एमपी 7 से 12 रुपए
प्याज नासिक पुराना 12 से 15 रुपए
प्याज नासिक नया 14 से 16 रुपए
लहसुन 15 से 60 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
30 Sept 2025 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
