
- मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज आलू-प्याज के दाम रहे यथावत
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भाव लगभग स्थिर रहे। आज थोक मंडी में टमाटर सस्ता बिका। मंडी में आज टमाटर हाइब्रिड 8 से 10 रुपए तो देसी टमाटर आज भी 6 से 8 रुपए के बीच बिका। हरी मिर्ची के दाम आज 8 से 12 रुपए के बीच रहे तो बारीक हरी मिर्ची के दाम आज 24 से 26 रुपए के बीच रहे। आज थोक मंडी में नींबू महंगा बिका। आज नींबू के दाम 110 से 120 रुपए के बीच बोले गए। वहीं हरी मटर के दाम आज 55 से 60 रुपए के बीच रहे। मटर के अलावा आज भिंडी भी महंगी बिकी। आज भिंडी के दाम 30 से 50 रुपए के बीच रहे। अदरक के दाम आज 50 से 52 रुपए के बीच रहे तो टिंडा भी महंगा होकर आज 30 से 50 रुपए के बीच बिका। इनके अलावा आज फूल गोभी, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, करेला, कद्दू, बैंगन, तुरई, कैरी, लॉकी और खीरा के दाम यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना स्थित आलू प्याज मंडी में आज दाम स्थिर रहे। थोक मंडी में आज आलू के दाम में एक रुपए की गिरावट रही। आज आलू के दाम 5 से 8 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम आज 8 से 15 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम आज यथावत रहे। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम 25 से 100 रुपए के बीच बिका। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 8 से 10 रुपए
टमाटर देसी 6 से 8 रुपए
मटर 55 से 60 रुपए
मिर्ची 8 से 12 रुपए
बारीक मिर्च 24 से 26 रुपए
फूल गोभी 15 से 20 रुपए
पत्ता गोभी 5 से 8 रुपए
करेला 22 से 25 रुपए
शिमला मिर्च 12 से 13 रुपए
नींबू 110 से 120 रुपए
लोकी 5 से 8 रुपए
भिंडी 30 से 50 रुपए
अदरक 50 से 52 रुपए
ग्वार फली 30 से 50 रुपए
बैंगन 10 से 15 रुपए
कद्दू 3 से 4 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 7 से 15 रुपए
टिंडा 30 से 50 रुपए
कैरी 25 से 30 रुपए
तुरई 15 से 25 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
-----------------------------------
आलू-प्याज के दाम यथावत
आलू 5 से 8 रुपए
प्याज 8 से 15 रुपए
लहसुन 25 से 100 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
13 Apr 2026 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
