20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muhana Mandi : थोक मंडी में आज नींबू-टमाटर हुए महंगे, ​भिंडी, कैरी के दाम यथावत, मटर भी महंगी

राजधानी जयपुर ​​स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी थोक सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज टमाटर के दामों में उछाल देखा गया। इसके अलावा नींबू के दामों में भी अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला। आज थोक मंडी में हाइब्रिड टमाटर के दाम 25 से 30 रुपए प्रति किलो तो देसी टमाटर के दाम आज 10 से 14 रुपए के बीच रहे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 20, 2026

- मुहाना थोक मंडी में आज आलू के दामों में हुआ इजाफा

जयपुर। राजधानी जयपुर ​​स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी थोक सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज टमाटर के दामों में उछाल देखा गया। इसके अलावा नींबू के दामों में भी अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला। आज थोक मंडी में हाइब्रिड टमाटर के दाम 25 से 30 रुपए प्रति किलो तो देसी टमाटर के दाम आज 10 से 14 रुपए के बीच रहे। वहीं नींबू के दामों में और इजाफा हुआ। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 170 से 180 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिका। इनके अलावा हरी मटर भी महंगी बिकी। आज आफ सीजन की मटर के दाम थोक मंडी में 70 से 75 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा अन्य स​ब्जियों के दाम या तो यथावत रहे या नीचे रहे। आज थोक मंडी में फूल गोभी, पत्ता गोभी, हरी मिर्ची, बारीक हरी मिर्ची, लॉकी, कद्दू, ​शिमला मिर्च, करेगा, ​भिंडी, ग्वार फली, बैंगन, टिंडा और तुरई के भाव आज यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी ​स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू के दामों में हल्का उछाल देखा गया। आज आलू के दाम कल के मुकाबले एक रुपए चढ़कर आज 6 से 9 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम आज यथावत रहे। आज थोक मंडी में प्याज के दाम 7 से 14 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम भी यथावत रहे। आज लहसुन के दाम थोक मंडी में 25 से 100 रुपए के बीच बोले गए। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 25 से 30 रुपए

टमाटर देसी 10 से 14 रुपए

मटर 70 से 75 रुपए

मिर्ची 7 से 13 रुपए

बारीक मिर्च 28 से 30 रुपए

फूल गोभी 18 से 25 रुपए

पत्ता गोभी 5 से 6 रुपए

करेला 22 से 28 रुपए

शिमला मिर्च 10 से 12 रुपए

नींबू 170 से 180 रुपए

लोकी 6 से 12 रुपए

भिंडी 15 से 30 रुपए

अदरक 51 से 52 रुपए

ग्वार फली 25 से 30 रुपए

बैंगन 10 से 20 रुपए

कद्दू 4 से 5 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 6 से 10 रुपए

टिंडा 16 से 30 रुपए

कैरी 25 से 30 रुपए

तुरई 15 से 22 रुपये

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

-------------------------------

आलू के दामों में इजाफा

आलू 6 से 9 रुपए

प्याज 7 से 14 रुपए

लहसुन 25 से 100 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर