24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muhana Mandi : थोक मंडी में आज टमाटर, हरी मिर्ची व आलू-प्याज बिक रहे सस्ते, नींबू हो रहा महंगा

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज टमाटर व हरी मिर्ची के दामों में एक बार फिर गिरावट का रुख है। आज थोक मंडी में टमाटर हाइब्रिड के दाम 15 से 18 रुपए के बीच रहे तो देसी टमाटर के दाम 8 से 12 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा आज हरी मिर्ची के दामों में भी गिरावट देखने को मिली।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Apr 24, 2026

- मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव नरम रहे

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज टमाटर व हरी मिर्ची के दामों में एक बार फिर गिरावट का रुख है। आज थोक मंडी में टमाटर हाइब्रिड के दाम 15 से 18 रुपए के बीच रहे तो देसी टमाटर के दाम 8 से 12 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा आज हरी मिर्ची के दामों में भी गिरावट देखने को मिली। आज थोक मंडी में हरी मिर्ची के दाम 7 से 12 रुपए के बीच रहे तो बारीक हरी मिर्मी के दाम 16 से 22 रुपए के बीच रहे। आज थोक मंडी में आफ सीजन की हरी मटर व नींबू ही महंगे बिके। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 110 से 125 रुपए के बीच रहे तो हरी मटर के दाम आज 70 से 75 रुपए के बीच रहे। कैरी भी आज 28 से 30 रुपए के बीच​ बिकी। इनके अलावा आज फूल गोभी, पत्ता गोभी, करेला, ​शिमला मिर्च, लॉकी, बैंगन, कद्दू, ​भिंडी, ​टिंडा, खाीरा व तुरई के दाम नीचे रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज भी गिरावट का दौर रहा। आज आलू कल के मुकाबले सस्ता बिका। आज थोक मंडी में आलू के दाम 5 से 7 रुपए के बीच बोले गए। वहीं प्याज के दाम आज 7 से 14 रुपए के बीच रहे। आज लहसुन के दामों में गिरावट रही। आज लहसुन के दाम 25 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 15 से 18 रुपए

टमाटर देसी 8 से 12 रुपए

मटर 70 से 75 रुपए

मिर्ची 7 से 12 रुपए

बारीक मिर्च 16 से 22 रुपए

फूल गोभी 16 से 22 रुपए

पत्ता गोभी 5 से 6 रुपए

करेला 12 से 20 रुपए

शिमला मिर्च 10 से 12 रुपए

नींबू 110 से 125 रुपए

लोकी 5 से 8 रुपए

भिंडी 15 से 25 रुपए

अदरक 52 से 54 रुपए

ग्वार फली 20 से 28 रुपए

बैंगन 10 से 20 रुपए

कद्दू 2 से 4 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 6 से 10 रुपए

टिंडा 10 से 20 रुपए

कैरी 28 से 30 रुपए

तुरई 12 से 18 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

-----------------------------------------

आलू के दामों गिरावट

आलू 5 से 7 रुपए

प्याज 7 से 14 रुपए

लहसुन 25 से 100 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर