
- मुहाना स्थित आलू-प्याज मंडी में आज भी सस्ते बिके आलू-प्याज
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज टमाटर के दाम नीचे रहे। होली से पहले टमाटर सस्ता हो रहा है। आज हाइब्रिड टमाटर के दाम 9 से 12 रुपए तो देसी टमाटर के दाम आज 7 से 12 रुपए के बीच रहे। वहीं आज बारीक हरी मिर्ची के दाम 85 से 90 रुपए के बीच रहे तो भिंडी के दाम भी आज 50 से 60 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा अन्य सब्जियों के दाम सामान्य बने रहे। वहीं दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज दाम स्थिर रहे। आज आलू के दाम 4 से 7 रुपए के बीच तो प्याज के दाम 8 से 16 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम भी आज यथावत रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के दाम इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 9 से 12 रुपए
टमाटर देसी 7 से 12 रुपए
मटर 21 से 22 रुपए
मिर्ची 38 से 50 रुपए
बारीक मिर्च 85 से 90 रुपए
फूल गोभी 7 से 10 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 45 से 50 रुपए
शिमला मिर्च 30 से 34 रुपए
नींबू 75 से 78 रुपए
लोकी 16 से 20 रुपए
भिंडी 50 से 60 रुपए
अदरक 53 से 54 रुपए
ग्वार फली 90 से 100 रुपए
बैंगन 15 से 20 रुपए
कद्दू 16 से 18 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 13 से 22 रुपए
टिंडा 12 से 30 रुपए
गाजर 10 से 12 रुपए
मूली 7 से 8 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
------------------------------------
आलू-प्याज सस्ते
आलू 4 से 7 रुपए
प्याज 8 से 16 रुपए
लहसुन 20 से 90 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
26 Feb 2026 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
