
जयपुर। विद्याधर नगर में आज दोपहर आग लगने से तीन सिलेण्डर जोरदार धमाके के साथ फट गए। सिलेण्डर फटने से मकान के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। मकान की खिडकी व दरवाजे जल गए। फिलहाल सिलेण्डर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से मकान के बाहर खड़ी कार को भी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस के अनुसार विद्याधर नगर सेक्टर आठ में मकान के बाहर रखे एक सिलेण्डर में अचानक आग लग गई। सिलेण्डर के पास रखे दो अन्य सिलेण्डरों ने भी इससे आग लग गई। आग लगने के कुछ समय बाद ही तीनों सिलेण्डर के एक के बाद एक कर जोरदार धमाके के साथ फट गए। हालाकि आग व धमाके से कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग ने तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया।
वहीं दूसरी ओर परकोटा क्षेत्र में सुलगी लकड़ी की टाल, भीषण आग से कई मकानों का जला सामान, मची अफरा तफरी
जयपुर के परकोटा क्षेत्र के किशनपोल बाज़ार में शार्ट सर्किट से लकड़ी की टाल में तडक़े करीब 3.30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने आस-पास के छह मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि इस आगजनी में किसी के घालय या चोटिल होने की खबर नहीं है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन लकडिय़ां होने से आग अभी भी धधक रही है। आग से करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है।
कई मकान और तीन गाडिय़ा आग के हवाले
लकड़ी की टाल में लगी आग इतनी भीषण थी कि इसने आस-पास के छह मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। तीन गाडिय़ां भी आग की लपटों में स्वाहा हो गई। आग की जानकारी मिलते ही एएसपी राजेश मील, सीओ सुमित कुमार और थानाप्रभारी अशोक खत्री वहां पहुंचे।
देर रात लगी आग
लकड़ी की टाल में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भयावह थी कि गोदाम में लगी आग ने पास ही आलोक पारीक के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से घर के 3 ऐसी और पंखे पिघल कर लटक गए। इसके अलावा आसपास के मकानों की खिड़कियां, छतों पर रखी पानी की टंकियां भी जल गईं।
आग की सूचना मिलते ही दमकल वहां पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए लगभग एक दर्जन दमकलों ने कई फेरे कर आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी के अनुसार, जिस लकड़ी की टाल में आग लगी। वहां आरा मशीन भी चलती है। यह किराए पर लिया हुआ है। आग लगने के बाद रात्रि गश्त पर मौजूद एडीसीपी धर्मेंद्र यादव, सीओ सुमित कुमार ने लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
Published on:
19 Apr 2018 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
