2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम की कारवाई 62 दुकानें की सील

बकाया राशि के लिए निगम का एक्शन, अन्य जगह भी कार्रवाई

2 min read
Google source verification
Municipal Corporation

जयपुर . बकाया राशि वसूलने के लिए नगर निगम ने एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। ऐसे बकायदारों पर शिकंजा कसते हुए नगर निगम ने अकेले गणपति प्लाजा में पहले दिन सोमवार को 62 दुकाने सील कर दीं। वहीं विद्याधर नगर जोन इलाके में बकाया यूडीटैक्स जमा नहीं करवाने पर विवाह स्थल सहित करीब आधा दर्जन सम्पत्तियों को सील किया। इससेसभी व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। राजस्व अधिकारी विद्या सैन ने बताया गणपति प्लाजा पर लीज राशि के पेटे 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बकाया चल रही थी।

नोटिस देने और कैम्प लगाने के बाद भी राशि जमा नहीं करवाने पर ही कार्रवाई की गई है। देर शाम तक टीम मौके पर जुटी रही। बाकी दुकानों पर भी मंगलवार को कार्रवाई की जाएगी।

यहां हुई आधा दर्जन दुकाने सील

विद्याधर नगर जोन इलाके में भी बकाया नगरीय विकास कर की वसूली की गई। कार्रवाई के तहत करीब आधा दर्जन से ज्यादा सम्पत्तियां सील की। झोटवाड़ा में दो सम्पत्तियों पर क्रमश: 3.40 लाख और 1.30 लाख रु. बकाया यूडी टैक्स होने पर दोनों को सील किया। मुख्य सीकर रोड पर शिव नगर में दो सम्पत्तियों पर करीब 4 लाख रुपए का टैक्स बकाया था, जिसे सील कर दिया गया है। अम्बाबाड़ी स्थित एक सम्पति को सील करने टीम पहुंची, लेकिन मौके पर सम्पत्ति मालिक ने चेक दे दिया। सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर में एक सम्पत्ति पर 1.23 लाख रुपए बकाया था, जिसे सील कर दिया। लेकिन बाद में सम्पत्ति मालिक द्वारा राशि का चेक देने पर सील खोल दी।

सील खुलवाने के लिए लगा तांता

घबराए हुए व्यापारी बाद में बकाया राशि जमा कराने के लिए परेशान होते रहे। कई व्यापारियों ने तो मौके पर ही लीज राशि के चेक बनाकर नगर निगम को बकाया राशि का भुगतान किया। देर शाम तक 32 लाख रुपए की वसूली करते हुए करीब 30 दुकानों की सील खोल दी।