13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में पुलिसकर्मी का मर्डर : बीच बचाव करने गया था, बदमाशों ने घेरा और मारे चाकू, तड़पा तड़पा कर मारा

पुलिसकर्मी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification
राजस्थान में पुलिसकर्मी का मर्डर : बीच बचाव करने गया था, बदमाशों ने घेरा और मारे चाकू, तड़पा तड़पा कर मारा

राजस्थान में पुलिसकर्मी का मर्डर : बीच बचाव करने गया था, बदमाशों ने घेरा और मारे चाकू, तड़पा तड़पा कर मारा

जयपुर। पुलिसकर्मी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने पुलिसकर्मी को देर रात बुरी तरह पीटा और उसके बाद उसके चाकू मारे। बदमाशों ने पुलिसकर्मी को चाकूओं से गोद डाला। जिसकी वजह से पुलिसकर्मी तड़पता रहा और निढाल होकर गिर गया। चाकूओं से हुए हमले में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। इस दौरान मेले में मौजूद लोगों ने मर्डर देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस जब लहुलुहानवस्था में पुलिसकर्मी को लेकर अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि यह सनसनीखेज मामला सिरोही जिले का है। जहां शुक्रवार देर रात यह संगीन वारदात हुई। कांस्टेबल की मेले में ड्यूटी के दौरान अज्ञात बदमाशों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिरोही एसपी अनिल कुमार, पिंडवाड़ा एसडीएम रवि प्रकाश, पिंडवाड़ा डीवाईएसपी जेठूसिंह करनोत सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पिंडवाड़ा, रोहिड़ा व सरूपगंज सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों की पहचान कर धरपकड़ की जा रही है। इस वक्त पुलिस की आठ टीमें केस की जांच कर रही हैं। कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की पहचान जारी है।

एसपी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरूपगंज थाना क्षेत्र के लौटाना में मेला चल रहा है। जहां सिपाही निरंजन सिंह ड्यूटी पर था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे वहां पर दो गुटों का झगड़ा हो गया। इस दौरान जब पुलिस कांस्टेबल निरंजन बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। सरूपगंज अस्पताल की मोर्चरी में मृतक कांस्टेबल के शव को रखवाया गया है। आज शव का पोस्टमार्टम होगा। एसपी ने बताया कि मामला गंभीर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह जगह दबीश दी जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।