2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की चेतावनी के बाद मुशायरा रद्द

शहर भाजपा और भाजयुमो के विरोध के चलते अजमेर लिट्रेचर फेस्टिवल श्रृंखला के तहत सोमवार शाम जवाहर रंगमंच में प्रस्तावित मुशायरा शायरी सरहद से परेÓ का आयोजन रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम में पाकिस्तानी शायर अब्बास साबिश, मुम्बई से एएम तुराज और शीनफाक निजाम सहित अन्य शायरों को हाजिर होना था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

ajay yadav

•

Updated: 22 Feb 2016, 1:38 AM IST

शहर भाजपा और भाजयुमो के विरोध के चलते अजमेर लिट्रेचर फेस्टिवल श्रृंखला के तहत सोमवार शाम जवाहर रंगमंच में प्रस्तावित मुशायरा शायरी सरहद से परेÓ का आयोजन रद्द कर दिया गया।
कार्यक्रम में पाकिस्तानी शायर अब्बास साबिश, मुम्बई से एएम तुराज और शीनफाक निजाम सहित अन्य शायरों को हाजिर होना था।

अजमेर के कुछ स्थानीय कवियों और आनंदम संस्था की ओर से शायर स्वर्गीय निदा फाजली की स्मृति में शायरी का आयोजन रखा गया।
शहर भाजपा को जब पाकिस्तानी शायरों के अजमेर के मंच पर प्रस्तुति की जानकारी मिली तो अध्यक्ष अरविंद यादव ने संयोजक रास बिहारी गौड़ से फोन पर सम्पर्क किया और उन्हें अवगत कराया कि पाकिस्तान की ओर से भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
ऐसे में किसी भी पाकिस्तानी शायर को अजमेर की धरती पर कार्यक्रम नहीं करने दिया जाएगा। एेसे में वे कार्यक्रम रद्द कर दें।
भाजयुमो के शहर अध्यक्ष विनीत पारीक ने कार्यक्रम निरस्त नहीं होने पर कार्यक्रम स्थल पर हंगामा और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।
जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया कि रविवार शाम आयोजित बैठक में भाजपा ने निर्णय लिया कि जब तक पाकिस्तान की ओर से आतंकी घटनाएं बंद नहीं होती हैं तब तक किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को अजमेर में प्रस्तुति देने नहीं दी जाएगी।
भाजपा की इस चेतावनी के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम का आयोजन रद्द करना तय किया। गौड़ ने बताया कि भाजपा की अपील पर कार्यक्रम को रद्द किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश