29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Musical Event- गायकी से किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध
Play video

Musical Event- गायकी से किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

एचएएचएस म्यूजिकल ग्रुप की ओर से सिटी के एक होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई इसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों से आए गायक कलाकारों ने अपनी कला का परिचय दिया।
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Apr 11, 2023

एचएएचएस म्यूजिकल ग्रुप की ओर से सिटी के एक होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई इसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों से आए गायक कलाकारों ने अपनी कला का परिचय दिया। जयपुर के गायक कलाकार विकास चंदेलिया और श्वेता मिश्रा ने अपनी मखमली आवाज और सधी हुई गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों ने कैसे कब कहां, कुछ तो लोग कहेंगे तथा दिलबर दिल से प्यारे जैसे सदाबहार गीतों से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। ग्रुप के संयोजक अरविन्द गोयल ने आना मेरी जान संडे के संडे, अंजन चौधरी ने मन्ना डे के क्लासिकल गीत तेरे नैना तलाश करते गाकर कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। इनके साथ ही कैप्टन अरविन्द शर्मा, डॉक्टर सरिता अग्रवाल,प्रीति पुरोहित,लका सिंघल,गायत्री सिंह, भानु बंसल,कँवरपाल सिंह,विक्टर मोटवानी,विजेंदर डोडा, पुखराज गांधी,अजय कल्ला,रजनीश उपाध्याय,प्रेम भारती,अशोक माहेश्वरी,शेखर श्रीवास्तव, नीरज डंगवाल, डॉक्टर अशोक शर्मा, डॉक्टर हनुमान सोनी रजनी कोठारी,नीलम ग्रोवर और अरुणा जैन ने भी अपनी सुरीली आवाज का परिचय दिया।
कार्यक्रम की सूत्रधार मोनिका ग्रोवर रहीं।