मालेश्वर महादेव मंदिर में संगीतमय शिव महापुराण का आगाजमालवीय नगर में गाजे-बाजे से निकली कलश यात्रा
जयपुर। मालवीय नगर सेक्टर तीन स्थित मालेश्वर महादेव मंदिर (Maleshwar Mahadev Temple) में सोमवार से संगीतमय श्रीशिवपुराण (Shiva Mahapuran) कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई। इससे पूर्व सुबह 8 बजे गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान बैंड—बाजों की मधुर स्वरलहरियों के बीच श्रद्धालु जमकर थिरके। कलशयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस से मंदिर परिसर में पहुंची। यहां पर भोलेनाथ के जयकारों से पूरा पंडाल परिसर गूंज उठा। महिला मंडल ने बताया कि पहले दिन कथा वाचक आचार्य लोकेश शास्त्री ने शिवपुराण कथा का महात्म्य बताया। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से कथा का वाचन होगा। एक अगस्त को पूर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
रुद्राभिषेक कर की खुशहाली की कामना
इधर, विश्वकर्मा थाने में स्थित मंदिर में सोमवार को रुद्राभिषेक किया गया। थानाधिकारी रमेश चंद्र सैनी ने बताया कि समस्त थाना स्टाफ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक और अनुष्ठान किया। इस दौरान सुख-शांति और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।