16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना से नड्डा का जयपुर दौरा रद्द, इसी माह आने का था कार्यक्रम, बजट सत्र में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी खटाई में

जयपुर। कोरोना के बढ़ते केसों का असर अब राजनीतिक गतिविधियों पर दिखने लगा है। इसी माह होने वाला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जयपुर दौरा रद्द हो गया हैं। इसके साथ ही फरवरी में कांग्रेस सरकार के खिलाफ होने वाला प्रदर्शन भी अब खटाई में पड़ गया हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Jan 15, 2022

Tamil Nadu Assembly Elections 2021: JP Nadda in Tamilnadu attack DMK

Tamil Nadu Assembly Elections 2021: JP Nadda in Tamilnadu attack DMK

जयपुर। कोरोना के बढ़ते केसों का असर अब राजनीतिक गतिविधियों पर दिखने लगा है। इसी माह होने वाला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जयपुर दौरा रद्द हो गया हैं। इसके साथ ही फरवरी में कांग्रेस सरकार के खिलाफ होने वाला प्रदर्शन भी अब खटाई में पड़ गया हैं।

आना था सम्मेलन में .- नड्डा को जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बड़े सम्मेलन को संबोधित करना था। इसके साथ ही नड्डा 8 जिलों में नए पार्टी कार्यालय भवनों का उद्घाटन भी करते। पार्टी ने इसकी तैयारियां भी कुछ दिन पहले शुरू कर दी थी।

विधानसभा चुनाव में 2 साल से भी कम समय बचा— वहीं प्रदेश में विधानसभा चुनाव में 2 साल से भी कम समय बचा हुआ है। पार्टी का फोकस 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाना है। इसके लिए नेताओं का दौरा, रैली के कार्यक्रमों में बढ़ोतरी की जा रही थी लेकिन अब कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में पार्टी अब गाइडलाइन के अनुसार काम करेगी।इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।

वर्चुअल काउंटर करेंगे कांग्रेस पर — सूत्रों के अनुसार पार्टी अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का वर्चुअल कार्यक्रम की संभावना पर भी विचार कर रही है। पार्टी अध्यक्ष सोशल मीडिया पर अपने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पर कांउटर करने का संदेश दे सकते है। इसमें सभी जिलों के अंदर भाजपा कार्यालयों के साथ वे अपने घरों पर रहकर संदेश सुन सकते है।

विधानसभा चुनाव अगले साल-राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में होंगे। भाजपा का फोकस 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाना है। इसके लिए नेताओं का दौरा, रैली के कार्यक्रमों में बढ़ोतरी की जा रही थी लेकिन अब कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में पार्टी अब गाइडलाइन के अनुसार काम करेगी।पार्टी अब वर्चुअल कार्यक्रम पर ज्यादा जोर देगी। इसके लिए सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे।