
घर के पास नए डेयरी बूथ, नगर निगम ने की अब ये तैयारी
जयपुर। घर के पास डेयरी बूथ का सपना अभी मूर्त रूप नहीं ले पा रहा है। जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने 563 नए डेयरी बूथ आवंटन के लिए साक्षात्कार ले लिए है, लेकिन हैरिटेज नगर निगम 455 डेयरी बूथों के लिए अभी साक्षात्कार ही शुरू नहीं कर पाया है। ऐसे में राजधानी में ही डेयरी बूथ आवंटन का अभी लोगों को इंतजार पड़ेगा।
जयपुर ग्रेटर ने 563 नए डेयरी बूथ आवंटन के लिए 1872 लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया। साक्षात्कार के लिए दो पैनल बनाए गए, करीब 13 दिन तक चले साक्षात्कार में 1802 लोगों ने साक्षात्कार दिया। इसके बाद निगम प्रशासन ने कटऑफ जारी कर दी। इसमें सामान्य वर्ग की कटऑफ अधिक होने से 8 लोगों को अधिक चयन किया गया। 8 लोगों का अधिक चयन से होने अब एक कमेटी इस पर निर्णय करेंगी, जो इन लोगों को डेयरी बूथ आवंटन करने को लेकर निर्णय करेगी।
हैरिटेज नगर निगम ने शहर में 455 डेयरी बूथों की लॉटरी निकालने के बाद आवेदकों के दस्तावेज की जांच कर ली है। हालांकि अभी तक निगम प्रशासन ने डेयरी बूथ आवंटन को लेकर सफल आवेदकों का साक्षात्कार नहीं लिया है। साक्षात्कार लेने के बाद डेयरी बूथ आवंटन में पात्र लोगों का चयन किया जाएगा। इसके बाद ही लोगों को डेयरी बूथों का आवंटन किया जाएगा।
बजट घोषणा नहीं उतर पा रही धरातल पर
मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत राजधानी में दोनों नगर निगमों को 1018 नए डेयरी बूथ बेरोजगारों को आवंटन करने है। सरकार ने नए डेयरी बूथ खोलने के लिए 8 अप्रेल की टाइमलाइन तय की, लेकिन दोनों नगर निगम प्रशासन की अनदेखी के चलते अभी तक बजट घोषणा धरातल पर नहीं उतर पा रही है। लोगों को एक भी डेयरी बूथ आवंटन नहीं हो पाया है।
1018 नए डेयरी बूथ खुलेंगे
- 5 हजार डेयरी बूथ आवंटन करने है प्रदेशभर में
- 1018 नए डेयरी बूथ खुलेंगे राजधानी जयपुर में
- हैरिटेज नगर निगम में 455 नए डेयरी बूथ खुलेंगे
- जयपुर ग्रेटर नगर निगम में 563 डेयरी बूथ का होगा आवंटन
Published on:
11 Jun 2023 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
