
नगर निगम बांटेगा फलदार पौधे, सिटी पार्क में लगेंगे 20 हजार पौधे
जयपुर। राजधानी में इस मानसून में सघन पौधारोपण होगा। इसे लेकर दोनों नगर निगमों के साथ जेडीए और राजस्थान आवासन मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। जेडीए इस बार मुख्य मार्गों के साथ कॉलोनियों भी पौधे लगाएगा। वहीं नगर निगम प्रशासन लोगों को पौधे बांटेगा। जबकि आवासन मंडल अपनी विभिन्न योजानाओं में 90 हजार से अधिक पौधे लगाएगा।
जयपुर ग्रेटर नगर निगम इस बार शहर में 75 हजार पौधे लगाएगा। इसमें मुख्य मार्गों के साथ उद्यानों में पौधे लगाए जाएंगे। वहीं पार्षदों के माध्यम से जनता को पौधे भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। निगम प्रशासन इस बार छायादार पौधों के साथ फलदार पौधे बांटने की तैयारी कर रहा है।
हैरिटेज नगर निगम इस मानसून में छायादार के साथ इस बार फलदार पौधे लगाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। नगर निगम प्रशासन की तैयारियों के अनुसार इस बार लोगों को भी अपने घरों में फलदार पौधे लगाने के लिए दिए जाएंगे। निगम प्रशासन की मानें तो लोग अपने घरों में छायादार या फलदार पौधा लगाना चाएगा, उन्हें निगम पौधे उपलब्ध करवाएगा।
यह भी पढ़ें: शटडाउन के बाद पानी आया तो लोगों ने बूंद-बूंद सहेज ली
सिटी पार्क में लगाएंगे 20 हजार पौधे
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि 15 जून तक पौधरोपण के टेंडर कर 30 जून तक पौधे लगाने के लिए वर्कआॅर्डर जारी कर दिए जाएंगे। मानसून तक सर्वाधिक 20 हजार से अधिक पेड़-पौधे जयपुर की लाइफलाइन बन चुके सिटी पार्क में लगाए जाएंगे। इंदिरा गांधी नगर स्थित गंगा मार्ग पर रेलवे लाइन के समीप मियावाकी तकनीक की मदद से 15 हजार से अधिक पौधे लगाकर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। वहीं प्रदेश की सभी आवासीय योजनाओं में पौधारोपण का कार्य जुलाई तक कर लिया जाएगा। जयपुर की विभिन्न स्कीमों में 10 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 50 हजार के मुकाबले 46 हजार जगह पौधारोपण किया गया, जिसमें ज्यादातर पौधे जीवित रहे।
Published on:
08 Jun 2023 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
