जयपुर

दिवाली पर सफाई रखो और निगम से इनाम पाओ

शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम अब प्रतियोगिता शुरू करने जा रहा है।

less than 1 minute read
Oct 27, 2018
दिवाली पर सफाई रखो और निगम से इनाम पाओ

जयपुर। दिवाली पर स्वच्छ जयपुर का सपना साकार बनाने को लेकर निगम ने भी जोर—शोर से तैयारियों शुरू कर दी हैं। खास बात यह है कि इस बार निगम सफाई व्यवस्था में सहयोग करने वाले अपने कर्मचारियों को इनाम देकर उनकी हौसला अफजाई भी करेगा। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम अब प्रतियोगिता शुरू करने जा रहा है। दिवाली के दौरान शहर में कहीं भी गंदगी न दिखे, इसके लिए शुक्रवार को 91 वार्डों के लिए टीमों का गठन कर दिया गया। इसके अलावा मुख्य मार्गों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों के लिए अलग से 25 टीमें गठित की गई। निगम मुख्यालय में बैठक के दौरान निगम आयुक्त मोहन लाल यादव ने बताया कि दोनों टीमों में करीब 10,000 सफाईकर्मियों को लगाया है। बेहतर सफाई व्यवस्था करने वाले 300 कर्मियों को दिवाली के दिन सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी टीमों की प्रतिदिन रैंकिंग भी जारी की जाएगी। उपायुक्त स्वास्थ्य विनोद पुरोहित ने बताया कि बैठक में स्वच्छता ऐप के बारे में भी अधिकारियों को बताया गया। साथ ही इस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण भी जल्द से जल्द करने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें

…आखिर क्यूं निगम ने फोगिंग में बदला केमिकल, देखें वीडियो

Published on:
27 Oct 2018 02:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर