26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: नाथद्वारा MLA कल्याण सिंह चौहान का निधन, सीपी जोशी को 1 वोट से हराने के बाद आए थे चर्चा में

भाजपा नेता कल्याण सिंह चाैहान का बुधवार तड़के निधन हाे गया। कल्याण सिंह नाथद्वारा से विधायक थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 21 Feb 2018, 12:00 PM IST

Kalyan Singh Chouha

राजसमंद। भाजपा नेता कल्याण सिंह चाैहान का बुधवार तड़के निधन हाे गया। कल्याण सिंह नाथद्वारा से विधायक थे। वे विगत दो साल से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हाेंने उदययपुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

कल्याण सिंह चाैहान के निधन से भारतीय जनता पार्टी में शाेक की लहर छा गर्इ है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सीपी जोशी अपने उदयपुर प्रवास के दौरान विधायक कल्याण सिंह की कुशलक्षेम पूछने पहुंचे थे।

दरअसल नाथद्वारा के विधायक कल्याण सिंह चौहान पिछले कुछ दिनों से उदयपुर के जीबीएच अमेरिकल हॉस्पीटल में भर्ती थे। उन्हें केंसर के चलते चार दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था।

सीपी जोशी ने कल्याण सिंह के परिवार से भी मुलाकात की ओर चिकित्सकों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई। आपको बता दे कि सीपी जोशी को नाथद्वारा विधानसभा सीट से 2008 के विधानसभा चुनाव में कल्याण सिंह एक वोट से हरा चुके है।

इस सीट से चुनाव में 1 वोट के फैसले से राजनीति के सभी समीकरण गड़बड़ा गए थे। 1 वोट का मामला उच्चतम न्यायालय में पहुंचा जिसमें कल्याण सिंह चाैहान को विजयी माना गया था।

वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की दौड़ में रहे डॉ. जोशी को 1 वोट से हार के कारण दौड़ से बाहर होना पड़ा, हालांकि बाद में डॉ. जोशी लोकसभा चुनाव में भीलवाड़ा से सांसद चुनकर केंद्र में कैबिनेट मंत्री बन गए थे। कल्याण सिंह चाैहान का जन्म 18 नवंबर 1959 काे राजसमंद जिले की नाथद्वारा तहसील के गांव डगवाडा में हुआ था। उनके पिता का नाम दुलेसिंह चौहान था। सिंह 8वीं तक पढ़े हुए थे। इनकी राजनीति की शुरुआत 1988 से कोठारिया ग्राम पंचायत के सरपंच से शुरू हुई थी।

सिंह वर्ष 1998 से 2000 तक खमनोर पंचायत समिति के प्रधान तथा वर्ष 2000 से 2005 तक राजसमंद जिला परिषद के उपजिला प्रमुख तथा 2005 से 2008 तक जिला परिषद के सदस्य रहे। सिंह इस दौरान डॉ. जोशी के खास माने जाते थे, लेकिन वर्ष 2003 में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद वे भाजपा के जिला महामंत्री, राजसमंद नगर पालिका चुनाव के प्रभारी भी रहे।

यूपी में भी भाजपा विधायक का निधन
यूपी में सीतापुर जिले के एनएच-24 के कमलापुर थाना क्षेत्र के ककैयापारा के पास बीजेपी विधायक की गाड़ी और एक ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बीजेपी विधायक लोकेन्द्र सिंह समेत 4 लोगों की मौत हो गई। लौकेन्द्र सिंह बिजनौर जिले की नूरपुर विधानसभा सीट से विधायक थे। जानकारी के अनुसार, विधायक सीतापुर से लखनऊ आ रहे थे उसी समय हादसा हाे गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग