19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

National Maritime Day 2023: ट्विटर पर छाया समुद्री व्यापार, सीएम गहलोत ने कही बड़ी बात

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, भारत का समृद्ध समुद्री इतिहास हमारे वीर नाविकों के बलिदान से बना है

less than 1 minute read
Google source verification
National Maritime Day 2023: ट्विटर पर छाया समुद्री व्यापार, सीएम गहलोत ने कही बड़ी बात

National Maritime Day 2023: ट्विटर पर छाया समुद्री व्यापार, सीएम गहलोत ने कही बड़ी बात

जयपुर। आज राष्ट्रीय समुद्री दिवस यानी नेशनल मेरीटाइम डे है। ट्विटर पर इसको लेकर लिखा जा रहा है, भारत की प्रगति में समुद्री क्षेत्र के अविस्मरणीय योगदान पर हम सभी गर्व करते है। अपने ट्विटर हैंडल पर सीएम अशोक गहलोत ने नेशनल मेरीटाइम डे को लेकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, भारत का समृद्ध समुद्री इतिहास हमारे वीर नाविकों के बलिदान से बना है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी ट्वीट किया, राष्ट्रीय समुद्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

देश अपना 60वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस मना रहा है। ट्विटर पर समुद्री व्यापार ट्रेंड कर रहा है। #NationalMaritimeDay के साथ शुभकामनाएं दी जा रही हैं। हर साल इसे मनाने के पीछे उद्देश्य यह कि लोगों को भारतीय जहाजरानी उद्योग के प्रति जागरूक किया जा सके, साथ ही उन्हें अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका को बताया जा सके। दुनिया भर में वाणिज्य और वैश्विक अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने और बढ़ावा देने के मकसद से यह दिवस मनाया जाता है।

इस दिन को लेकर बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है। कई लोग ठीक से यह नहीं समझ पाते कि किस तरह समुद्री परिवहन मार्ग वर्तमान समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ा सहयोगी है। इस विशेष दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को भारतीय जहाजरानी उद्योग की गतिविधियों के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था में समुद्री व्यापार की भूमिका से अवगत कराना है।