28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं व बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य का लक्ष्य, पर्यावरण संरक्षण भी

अभियान के तहत अलग-अगल गतिविधियां आयोजित करने के लिए एक कैलेंडर तैयार किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर . महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लक्ष्य को लेकर रविवार को 'राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान शुरू किया गया। इस बार इस अभियान में पर्यावरण संरक्षण को भी जोड़ा गया। अभियान की शुरुआत भी आंगनबाड़ियों में पौधे लगाकर की गई।

इस अभियान में की थीम एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी (पीबीपीबी), बेहतर शासन के लिए तकनीकी उपाय और पर्यावरण संरक्षण रखी गई है। अभियान के तहत अलग-अगल गतिविधियां आयोजित करने के लिए एक कैलेंडर तैयार किया गया है। यह पोषक सप्ताह 5 अक्टूबर तक चलेगा।

अभियान में ये होंगे काम
- बालिकाओं व महिलाओं को एनीमिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शिविर लगाए जाएंगे।
- 6 माह से कम के बच्चों में पूरक आहार के महत्व काे लेकर जागरूकता बढ़ाने का काम होगा।
- एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।

पोषण भी पढ़ाई भी
महिलाओं और बच्चों के पोषण को बढ़ावा देने, उनके बेहतर स्वास्थ्य की गतिविधियां संचालित करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और पोषण भी पढ़ाई भी को लक्षित किया गया है।
— ओ.पी. बुनकर, निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं